{"_id":"69baec34259f57a68f051861","slug":"identified-issues-through-dialogue-and-instilled-confidence-regarding-security-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-150389-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: संवाद कर जानीं समस्याएं, सुरक्षा का दिलाया विश्वास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: संवाद कर जानीं समस्याएं, सुरक्षा का दिलाया विश्वास
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में बार चुनावों को लेकर लाइन में खड़े मतदाता। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गुरुनानकपुरा मोहल्ला में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रमेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गलियों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष पैदल गश्त की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। स्थानीय लोगों से संवाद कर समस्याएं सुनीं और समाधान व उनकी सुरक्षा का आश्वासन दिया गया।
टोहाना के राजनगर क्षेत्र में चौकी चंडीगढ़ रोड प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में बाजारों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर गश्त की गई। दुकानदारों और राहगीरों से सुरक्षा संबंधी सुझाव लिए गए और अवैध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।
पुलिस अधीक्षक (एसपी) सिद्धांत जैन ने कहा कि नागरिक सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान नियमित रूप से जारी रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
Trending Videos