{"_id":"69d541ec324da157210b58ab","slug":"in-case-of-cyber-crime-inform-the-police-immediately-students-should-stay-away-from-bad-company-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-151575-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: साइबर क्राइम होने पर पुलिस को तुरंत दें सूचना, गलत संगत से दूरी बनाएं विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: साइबर क्राइम होने पर पुलिस को तुरंत दें सूचना, गलत संगत से दूरी बनाएं विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
रिग्वेदा स्कूल में पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए डीएसपी जयभगव
विज्ञापन
टोहाना। दमकोरा रोड स्थित ऋग्वेदा इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से विद्यार्थियों को साइबर क्राइम से बचाव और ट्रैफिक नियमों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य वक्ता के तौर पर डीएसपी जय भगवान ने शिरकत की जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर समाजसेवी अनिल मेहता पहुंचे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल निदेशक प्रदीप मडिया एवं प्रिंसिपल राजन दुबे ने की। इस दौरान डीएसपी जयभगवान ने बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने, साइबर क्राइम से बचाव के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह का क्राइम होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि बुरी संगत में बैठने व सोशल मीडिया पर समय बर्बाद करने से अच्छा अपने बड़े बुजुर्गों के पास समय व्यतीत करें। उनका अनुभव आपके जीवन को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
समाजसेवी अनिल मेहता ने विद्यार्थियों को ऑनलाइन सुरक्षा, सोशल मीडिया के सही उपयोग तथा यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया। स्कूल चेयरमैन प्रदीप कुमार मडिया व प्रिंसिपल राजन दुबे ने कहा कि साइबर जागरूकता प्रत्येक विद्यार्थी के लिए अनिवार्य हो गई है। उन्होंने विद्यार्थियों को तकनीक का उपयोग सोच-समझकर करना, अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जिम्मेदारी से व्यवहार करने की प्रेरणा दी।
-- -- -- -- -- -
दुपहिया वाहन का प्रयोग करते समय हेलमेट पहनने व सभी कागजात पूरे करने के नियमों के बारे में जानकारी मिली है। वाहन संचालन के लिए लाइसेंस बहुत जरूरी है। लाइसेंस से पहले वाहन चलाना भी आना चाहिए।
- बनीत, छात्र
-
पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में साइबर क्राइम से बचने के बारे में जानकारी सबसे महत्वपूर्ण रही है। इसमें फ्रॉड होने पर तुरंत 1930 पर सूचना देने की जानकारी मिली है जिससे वे ऐसे फ्रॉड से बच पाएंगे।
- भव्य, छात्र
वर्तमान समय में डिजिटल अरेस्ट का फ्रॉड चल रहा है। इससे बचाव के बारे में डीएसपी जय भगवान ने काफी अच्छी जानकारी दी। इस जानकारी को अपने परिजनों के साथ भी साझा करेंगे।
- जपलीन कौर, छात्रा
कानून के प्रति जागरूकता लाने के लिए यह कार्यक्रम बहुत अच्छा रहा है। यहां उनको काफी कुछ सीखने को मिला है। भविष्य में यह जानकारी उनके बहुत काम आएगी।
-कनिष्क, छात्र
पुलिस की पाठशाला में साइबर क्राइम और यातायात नियमों के बारे में जानकारी मिली। यहां से ये प्रेरणा भी मिली की अपने बुजुर्गों के साथ समय व्यतीत करके उनके अनुभव का लाभ लेना चाहिए।
- मनवाज, छात्रा
Trending Videos