{"_id":"69d6342a05f93d782f0f0d98","slug":"video-in-tohana-fatehabad-farmers-staged-a-protest-and-halted-the-biometric-and-gate-pass-systems-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने प्रदर्शन कर बायोमेट्रिक और गेट पास सिस्टम किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में किसानों ने प्रदर्शन कर बायोमेट्रिक और गेट पास सिस्टम किया बंद
शहर के रतिया रोड स्थित एडिशनल अनाज मंडी में कालवन तपा के प्रधान फकीरचंद व किसान नेता सुरेश कोथ के नेतृत्व में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान किसान नेताओं ने सरकार से पुराने तरीके से बिना गेट पास और बायोमेट्रिक के ट्रैक्टर ट्रालियों को अनाज मंडी में ले जाने की मांग की। किसानों ने प्रदर्शन के दौरान बायोमैट्रिक सेंटर पर को बंद करवा दिया, इस दौरान शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल भी मौजूद रहा।
किसानों के प्रदर्शन के चलते कुछ ट्राली चालक किसान बिना गेट पास कटवाए अपनी फसल अनाज मंडी में ले आए। किसान नेता सुरेश कोथ और फकीरचंद ने मार्केट कमेटी सचिव संदीप गर्ग के समक्ष अपनी मांग रखते हुए कहा कि उनकी सरकार से लड़ाई है अधिकारियों व प्रशासन से कोई लड़ाई नहीं है।
सरकार को बायोमेट्रिक लगाने, गेट पास काटने व वाहन रजिस्ट्रेशन नंबर अपलोड करने के नियम को वापस लेना होगा यदि सरकार ने 10 अप्रैल से पहले इस नियम को वापस नहीं लिया तो 11 अप्रैल से प्रदर्शन उग्र किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार व प्रशासन की होगी।
किसान नेताओं ने कहा कि अभी तो किसानों की फसल खेत में पड़ी है, जब वह अनाज मंडी में आ जाएगी यदि उस समय गेहूं खरीद में कोई दिक्कत किसान को आई तो वे अपना असली रूप दिखाने का काम करेंगे, सरकार से निवेदन है ये नियम मानने लायक नहीं है, इनको वापस लेना पड़ेगा मार्केट कमेटी के सचिव संदीप गर्ग ने बताया कि किसान संगठनों द्वारा अपनी विभिन्न मांगे रखी गई है जिन्हें उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया जाएगा, प्रदर्शन के दौरान कुछ ट्रालियां बिना गेट पास के अंदर गई थी, उसके बाद से व्यवस्था सुचारू तरीके से चल रही है किसी भी किसान को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।