Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Heaps of filth pile up at the Electricity Corporation office in Tohana, Fatehabad; residents visiting to pay bills face inconvenience
{"_id":"69d61d26cf4d8a81cd012b81","slug":"video-heaps-of-filth-pile-up-at-the-electricity-corporation-office-in-tohana-fatehabad-residents-visiting-to-pay-bills-face-inconvenience-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम कार्यालय में लगे गंदगी के ढेर, बिल भरने आई जनता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में बिजली निगम कार्यालय में लगे गंदगी के ढेर, बिल भरने आई जनता परेशान
हरियाणा के बिजली मंत्री अनिल विज के महकमें के कार्यालयों में लगे गंदगी के ढेर स्वच्छ भारत की अभियान की धज्जियां उड़ा रहे है यहां बिजली निगम के जेई और रिवेन्यू सेक्शन कार्यालय से कुछ दूरी पर गंदगी का ढेर लगे हैं जिससे लोगों का आना-जाना भी दूभर हो चुका है। निगम में आने वाली जनता के सरकार व प्रशासन से इस पर संज्ञान लेकर सफाई करवाने की मांग की है।
बिजली निगम द्वारा एलडीए गार्डेनिंग सोल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड को ठेका दिया हुआ है लेकिन कंपनी का कोई कर्मचारी सफाई के लिए नहीं आता जिससे ये हालत बने हुए है जबकि निगम के एसडीओ संजय द्वारा हर महीने यह समस्या उच्च अधिकारियों को बताई जाती है।
बिजली निगम कार्यालय में आए मनदीप सिंह ने बताया कि केंद्र व प्रदेश सरकार स्वच्छ भारत मिशन के दावे करती है लेकिन निगम के जेई व अधिकारियो के कार्यालय के बाहर गंदगी फैली हुई है जिससे शौचालय में दूभर दो हो गया है। सरकार को इस पर सख्त एक्शन लेते हुए जल्द सफाई करवानी चाहिए, जो भी ठेकेदार इसके लिए दोषी है उसके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।
अन्य उपभोक्ता मनीष गोयल ने बताया कि बिजली निगम कार्यालय में शौचालय की तरफ जाने वाले रास्ते पर गंदगी के ढेर होने बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा जिससे स्वच्छ भारत अभियान की धज्जियां उड़ रही है। इस बारे में बिजली निगम के कार्यकारी अभियंता कृष्ण चिकारा से बात करनी चाही तो उन्होंने फोन काट दिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।