Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Kamal from Bhatia Nagar in Tohana, Fatehabad, was honored at his school following his selection for the Haryana cricket team
{"_id":"69d61d2d24d2f9bd7b0a13d2","slug":"video-kamal-from-bhatia-nagar-in-tohana-fatehabad-was-honored-at-his-school-following-his-selection-for-the-haryana-cricket-team-2026-04-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में भाटिया नगर के कमल का हरियाणा की क्रिकेट टीम में चयन स्कूल में किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में भाटिया नगर के कमल का हरियाणा की क्रिकेट टीम में चयन स्कूल में किया सम्मानित
शहर के दमकोरा रोड स्थित लिटिल एंजल स्कूल के छात्र कमल नायक का हरियाणा की क्रिकेट टीम में चयन होने पर स्कूल में कार्यक्रम किया गया जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी डॉ शिव सचदेवा ने शिरकत की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल प्रिंसिपल ममता ठाकुर व डायरेक्टर कर्मवीर ठाकुर ने की। इस दौरान कमल नायक व उनके पिता राजेंद्र नायक को स्कूल समिति द्वारा सम्मानित किया गया। डॉ शिव सचदेवा ने कहा कि भाटिया नगर के रहने वाले कमल का हरियाणा की क्रिकेट टीम में चयन हुआ है, जो टोहाना के लिए खुशी की बात है अब यह तेलंगाना में होने वाली राष्ट्र स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेकर हरियाणा का प्रतिनिधित्व करेगा।
कमल ने बताया कि वह पिछले 6 साल से क्रिकेट की तैयारी कर रहा है और 26 अप्रैल से तेलंगाना में यह क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू होगी। उसने बताया कि आगे चलकर वह भारत की क्रिकेट टीम के लिए खेलना चाहता है जो उसका लक्ष्य है।
स्कूल प्रिंसिपल ममता ठाकुर ने बताया कि कमल ने अपनी काबिलियत के बल पर स्कूल को भी अच्छे मुकाम तक पहुंचाया है, वह शुरू से ही क्रिकेट में ऑलराउंडर के तौर पर भाग लेता है जिसके चलते उसकी प्रतिभा की जितनी सराहना की जाए उतनी कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।