सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inauguration of sheds in 6 cow shelters and 1 Dharamshala

Fatehabad News: 6 गोशालाओं व 1 धर्मशाला में शेड का लोकार्पण

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Apr 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of sheds in 6 cow shelters and 1 Dharamshala
गांव धांगड़ की गोशाला में जिला परिषद की ओर से निर्माण करवाए गए शेड का उद्घाटन करते हुए। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के 6 गोशालाओं व एक धर्मशाला में जिला परिषद की ओर से बुधवार को नवनिर्मित गोशाला शेड का लोकार्पण किया गया। कार्यक्रम में डॉ. स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परिषद चेयरपर्सन एडवोकेट सुमन सुभाष खिचड़ ने की।
Trending Videos


गांव भूथन कलां, भिरड़ाना गोशाला व धर्मशाला, बिसला, धांगड़, चिंदड़ व बड़ोपल की गोशालाओं में बुधवार को नव निर्मित शेड का लोकार्पण किया गया। गांव खाराखेड़ी में उद्घाटन कार्यक्रम को विरोध की आशंका के चलते टाल दिया गया। हालांकि वे गोशाला में पहुंचे और गायों को गुड़ खिलाकर लौट आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व विधायक दुड़ाराम और जिला परिषद चेयरपर्सन सुमन खिचड़ के बीच मनमुटाव चल रहा है। बैनर में भी पूर्व विधायक की फोटो नहीं है। हालांकि विवाद से बचने के लिए ही महात्मा से उद्घाटन करवाए जा रहे हैं। उद्घाटन कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए डॉ. स्वामी सच्चिदानंद आचार्य ने कहा कि जिला परिषद की चेयरपर्सन ने संतों की प्रेरणा से लेकर ही गोशालाओं में शेड का निर्माण करवाया है।

जिला परिषद की ओर से मंगलवार व बुधवार को गोशाला में लगे शेड का उद्घाटन उनकी ओर से किया गया है। जिला परिषद चेयरपर्सन एडवोकेट सुमन खिचड़ ने कहा कि जिला परिषद ने यह सुनिश्चित किया है कि सरकार का एक-एक पैसा पूरी पारदर्शिता के साथ गोशाला में लगे। इस अवसर पर स्वामी विश्वात्मानंद, एडवोकेट सुभाष खिचड़, गांव धांगड़ की सरपंच सुनीला नैन, कल्याण सिंह, विरेंद्र भादू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed