{"_id":"69baed97af774029bf082ee1","slug":"light-drizzle-makes-weather-pleasant-rain-forecast-for-the-next-two-days-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-150423-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, अगले दो दिन बारिश के आसार
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में बुधवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और शाम करीब साढ़े तीन बजे बूंदाबांदी हुई। इस मौसम परिवर्तन से आमजन को गर्मी से राहत मिली और दिनभर मौसम खुशनुमा रहा। बुधवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में और बारिश की संभावना जताई है।
कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग ने बताया कि हल्की बारिश और कम तापमान गेहूं की फसल के लिए लाभकारी हैं। दाना पकने की अवस्था में नमी और सुहाना मौसम फसल की गुणवत्ता और पैदावार बढ़ाने में सहायक होता है।
हालांकि उन्होंने किसानों को चेतावनी दी कि यदि तेज हवाओं के साथ बारिश होती है तो भारी हो चुकी गेहूं की फसल खेतों में बिछ सकती है। इससे कटाई में दिक्कत आएगी और उत्पादन पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
:::::::::: जिले में 22 तक मौसम के परिवर्तनशील रहने के आसार है। इस दौरान पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से बुधवार रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव आने की उम्मीद है जिससे वीरवार से शनिवार के दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। बीच-बीच में हवा में बदलाव से दिन के तापमान में गिरावट व रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना है।
डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, फतेहाबाद।
Trending Videos