सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Mehuwala's streetlights have been out of commission for two and a half years due to a lack of electricity

Fatehabad News: बिजली कनेक्शन नहीं होने से ढाई साल से रोशन न हो सकीं मेहूवाला की स्ट्रीट लाइटें

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Mar 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Mehuwala's streetlights have been out of commission for two and a half years due to a lack of electricity
गांव मेहूवाला की मुख्य फिरनी पर र्स्टीट लाइटें बंद होने से छाया अंधेरा। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव मेहूवाला में करीब ढाई साल पहले लगाई गई स्ट्रीट लाइटें आज तक रोशन नहीं हो पाई हैं जिससे ग्रामीणों में रोष बढ़ता जा रहा है। जिला परिषद ने लगभग 20 लाख रुपये खर्च कर गलियों और फिरनियों को रोशन करने की योजना शुरू की थी लेकिन बिजली कनेक्शन न मिलने से पूरा प्रोजेक्ट अधूरा पड़ा है।
Trending Videos


ग्रामीण विजेंद्र, सतपाल और प्रदीप ने बताया कि लाइटें समय पर लगा दी गई थीं, मगर उन्हें चालू करने की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उनका कहना है कि बिजली कनेक्शन और बिल भुगतान को लेकर जिला परिषद और ग्राम पंचायत के बीच मतभेद बना हुआ है, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने यह भी बताया कि वे नियमित रूप से बिजली बिल और पंचायत टैक्स जमा कर रहे हैं फिर भी उन्हें बुनियादी सुविधा नहीं मिल रही। अंधेरे के कारण रात के समय आवागमन में परेशानी होती है और सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है।



--

पंचायत टैक्स की वसूली, लेकिन सुविधा नहीं

बिजली निगम हर महीने गांव के करीब 1200 उपभोक्ताओं के बिल में पंचायत टैक्स जोड़कर वसूल रहा है। इस राशि का उपयोग गांव के विकास कार्यों और सुविधाओं, जैसे स्ट्रीट लाइटों के बिजली बिल, को चुकाने में किया जाता है लेकिन मेहूवाला में यह टैक्स वसूलने के बावजूद भी लाइटों को कनेक्शन नहीं मिला है जिससे ग्रामीणों को दोहरा नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीण टैक्स भी दे रहे हैं और अंधेरे में रहने को मजबूर भी हैं। ग्रामीणों ने पंचायती राज विभाग से मांग की है कि इस 20 लाख के प्रोजेक्ट को सफल बनाया जाए और तुरंत प्रभाव से स्ट्रीट लाइटों को बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया जाए, ताकि गांव की गलियां रोशन हो सकें और उन्हें पंचायत टैक्स के बदले मूलभूत सुविधा मिल सके।

-------------

:: गांव में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम जिला परिषद का मिला है। ऐसे में बिजली कनेक्शन व अन्य रखरखाव की जिम्मेवारी भी उन्हीं की है।

-राकेश लॉयल, सरपंच प्रतिनिधि गांव मेहूवाला।

-----------

:: गांव में स्ट्रीट लाइट जिला परिषद की ओर से लगवाई गई हैं। अब लाइटों में बिजली का कनेक्शन जारी करना ग्राम पंचायत का काम है। इन लाइटों को लगाकर एक बार जलाकर चेक कर लिया गया है। कनेक्शन जारी होने के बाद अगर कोई लाइट खराब मिली तो उसको तुरंत ठीक किया जाएगा।

- पूजा, जिला पार्षद, वार्ड 2 भट्टू कलां।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed