सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Message of adopting yoga conveyed through the marathon

Fatehabad News: मैराथन से योग अपनाने का दिया संदेश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Message of adopting yoga conveyed through the marathon
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई योग मैराथन में भाग लेते हुए युवा व स - फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को पंचायत भवन से एमएम कॉलेज तक योग मैराथन का आयोजन किया गया। आमजन में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित इस मैराथन को एसडीएम राजेश कुमार ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केवल एक आयोजन नहीं बल्कि स्वस्थ एवं संतुलित जीवन की ओर बढ़ने का एक सशक्त माध्यम है। योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने का माध्यम है। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे 21 जून को आयोजित होने वाले योग दिवस कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर आयुष विभाग द्वारा प्रतिदिन जागरूकता कार्यक्रम, योग अभ्यास सत्र एवं प्रचार-प्रसार गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन गतिविधियों का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को योग दिवस कार्यक्रमों से जोड़ना तथा योग के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि जिलास्तरीय मुख्य कार्यक्रम एमएम कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रवीन शर्मा, जीएम रोडवेज महेंद्र सिंह, उपनिदेशक अमित पंवार, एसडीओ सतपाल रोज सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed