{"_id":"69a6a4ad5a170a55b502300e","slug":"misdeed-with-minor-girls-in-school-by-teachers-in-fatehabad-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana Crime: निजी स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड़, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाए आरोप; जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana Crime: निजी स्कूल में बच्चियों के साथ छेड़छाड़, परिजनों ने शिक्षकों पर लगाए आरोप; जमकर हुआ हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 02:37 PM IST
विज्ञापन
सार
हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक निजी स्कूल में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसको लेकर परिजनों ने स्कूल में जमकर हंगामा किया। परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों पर संगीन आरोप लगाए हैं।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
फतेहाबाद जिले के गांव फूलां के एक निजी स्कूल में मंगलवार दोपहर को अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। अभिभावकों ने स्कूल के कुछ शिक्षकों पर बच्चियों के साथ छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। आरोप है कि बच्चियों के साथ बीते करीब तीन माह से छेड़छाड़ की जा रही है, इसमें कुछ महिला शिक्षिकाओं पर भी मिलिभगत का आरोप है। हंगामे की सूचना पर सदर थाना और महिला पुलिस मौके पर पहुंची और अभिभावकों को जांच का आश्वासन दिया।
Trending Videos
स्कूल बंद करवाने पर अड़े परिजन
परिजन स्कूल बंद करवाने पर अड़े हैं। अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे अभिभावकों ने बताया कि उनकी बेटियां यहां एक निजी स्कूल में पढ़ने के लिए आती हैं। बच्चियों ने उन्हें बताया कि कुछ शिक्षक उनके साथ छेड़छाड़ करते हैं और उनके साथ बेड टच किया जाता है। इस मामले में स्कूल प्रबंधन भी कुछ नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधन बोला-हम कार्रवाई के लिए तैयार
परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्चियों ने प्रिंसिपल को मामले से अवगत करवाया। ऐसे में बच्चियों को इस बात को आगे किसी को ना बताने को कहा गया। वहीं, स्कूल प्रबंधन ने कहा कि परिजनों के ये सारे आरोप गलत हैं। अगर कोई शिक्षक गलत कर रहा है तो उस पर कार्रवाई के लिए स्कूल प्रबंधन तैयार है। मामले की जांच होनी चाहिए।