{"_id":"69a6a0c58fdaaaf9f305315b","slug":"video-thieves-stole-from-three-shops-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी चुराकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े, नकदी चुराकर हुए फरार
शहर के हिसार रोड पर लालबत्ती चौक के पास तीन दुकानों के सोमवार देर रात को चोरों ने ताले तोड़ दिए और नकदी चुराकर ले गए। चोरों ने पहले दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे तोड़े और फिर अंदर घुसकर डीवीआर भी साथ ले गए, ताकि वारदात के सबूत मिटाए जा सके। घटना का पता सुबह दुकानदारों लगा जब वह पहुंचे। चार दिन पहले भी इसी रोड पर दुकानों के ताले तोड़े गए थे और चोर सीसीटीवी कैमरों को भी नुकसान पहुंचाया गया था।
हिसार रोड स्थित रमेश स्कूटर सेंटर, नापा टायर वर्कशॉप और साथ लगती आरके वर्कशॉप को चोरों ने निशाना बनाया। चोर शटर के ताले तोड़कर अंदर दाखिल हुए। रमेश स्कूटर सेंटर के संचालक दुकानदार रमेश ने बताया कि रात को अच्छी तरह दुकान बंद करके गए थे, सुबह पहुंचे तो ताले टूटे हुए मिले। चोरों ने आते ही सीसीटीवी तोड़े। इसके बाद डीवीआर निकाल ले गए। चोरों ने गल्ले में रखी करीब ढाई हजार रुपये की नकदी चुरा ली। वहीं, नापा टायर वर्कशॉप के संचालक ने अजय ने बताया कि सुबह दोनों ताले टूटे पड़े हुए थे। डीवीआर और कैमरे ले गए, लेकिन गल्ले में कुछ राशि थी, वह नहीं ले गए। आरके ऑटो गैरिज के संचालक हंसराज मराठी ने बताया कि चोर दुकान की अलमारी तोड़कर दो हजार रुपये की नकदी चुराकर ले गए है। सुबह पड़ोसी का फोन आया कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद शहर थाना प्रभारी सुरेंद्रा मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।