{"_id":"69a694c3abc955a80d04393f","slug":"woman-beat-a-young-man-in-hospital-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: महिला ने अस्पताल में युवक को पीटा, नशीली गोलियों की सप्लाई देने आया था हॉस्पिटल; जमकर हुआ हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: महिला ने अस्पताल में युवक को पीटा, नशीली गोलियों की सप्लाई देने आया था हॉस्पिटल; जमकर हुआ हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Tue, 03 Mar 2026 01:29 PM IST
विज्ञापन
सार
नागरिक अस्पताल में एक महिला ने युवक की पिटाई कर दी। युवक पर अस्पताल में नशीली दवाएं सप्लाई करने का आरोप है।
अस्पताल में जमकर हुआ हंगामा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
नागरिक अस्पताल में मंगलवार दोपहर को एक युवक को महिला ने पकड़ कर पीट दिया। युवक को पीटने के दौरान जमकर हंगामा हुआ। महिला का आरोप है कि युवक उसके बेटे को नशीली गोलियां दे रहा था। युवक को पकड़कर अस्पताल चौकी ले जाया गया। यहां पर युवक के पास से अलग-अलग नाम की कई पर्चियां बरामद हुईं। ये पर्चियां मनोरोग विशेषज्ञ और दंत रोग विशेषज्ञ की ओपीडी की थी।
अस्पताल में हंगामा कर रही महिला ने बताया कि उसका बेटा रतिया के अस्पताल में दाखिल है और उसका उपचार चल रहा है। यहां नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आए थे। यहां पर एक युवक भी आ गया और बेटे के साथ संपर्क करने लगा। आरोप है कि युवक महिला के बेटे को नशे की गोलियां देने आया था। वह उसे पहले भी नशे की गोलियां सप्लाई कर चुका है।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन