{"_id":"69a6bdf67980ce1d5f00dcaa","slug":"video-punia-chitfund-case-main-accused-karmveer-bail-plea-rejected-by-high-court-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पुनिया चिटफंड के मुख्य आरोपी कर्मवीर की जमानत याचिक हाईकोर्ट से र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पुनिया चिटफंड के मुख्य आरोपी कर्मवीर की जमानत याचिक हाईकोर्ट से र
शहर के बहु चर्चित करोड़ों रुपए के पूनिया चिटफंड मामले में मुख्य आरोपी कर्मवीर पूनिया द्वारा पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में लगाई जमानत याचिका को रद्द कर दिया है तथा जो आरोपी जमानत पर बाहर चल रहे हैं उनकी जमानत को रद्द करवाने के लिए आगामी कदम उठाए जा सकते है यह जानकारी अधिवक्ता अंकित भालोठिया व नीरज गोयल ने दी। उन्होंने बताया कि टोहाना शहर में मुख्य आरोपी कर्मवीर पनिया के परिवार द्वारा लॉटरी की चिट बनाकर लोगों से करीबन 70 करोड़ से अधिक रुपए एकत्रित किए थे जिसके बाद में आरोपियों ने रुपए देने से मना कर दिया तो पीड़ित पक्ष के लोगों ने शहर में प्रदर्शन करते हुए पुलिस प्रशासन से कार्यवाही की गुहार लगाई। पुलिस ने आरोपियो के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया। एसपी सिद्धांत जैन के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी कर्मवीर पूनिया, नीटू पूनिया को गिरफ्तार किया। अधिवक्ताओं के अनुसार करीब 8 महीने से मुख्य आरोपी कर्मवीर पूनिया जेल में है जिसके द्वारा लगभग 15 फरवरी को जमानत लेने के लिए पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट में जमानत के लिए याचिका लगाई जिस पर न्यायाधीश महोदय ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद जमानत को रद्द कर दिया इससे पीड़ित पक्ष में खुशी भी देखी जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।