फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   MLA Jarnail hoisted the Tricolour after paying tribute to the martyrs

Fatehabad News: शहीदों को नमन कर विधायक जरनैल ने फहराया तिरंगा

Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 16 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
MLA Jarnail hoisted the Tricolour after paying tribute to the martyrs
रतिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मा​नित करते विधायक। प्रशासन
रतिया। अनाज मंडी में शनिवार को उपमंडलस्तरीय 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और देशभक्ति के साथ मनाया गया। रतिया विधायक सरदार जरनैल सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर देशभक्ति का रंग भर दिया।
विज्ञापन

समारोह से पहले विधायक ने शहीद उधम सिंह, शहीद भगत सिंह और शहीद दविन्द्र सिंह के स्मारकों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विधायक जरनैल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, नवाचार और आर्थिक विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए देश की प्रगति में नागरिकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों तथा शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम सुरेंद्र सिंह, डीएसपी कुलवंत सिंह, नायब तहसीलदार बलवान सिंह, थाना प्रभारी अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

------
गर्मी के कारण दो विद्यार्थी हुए बेहोश
समारोह के दौरान तेज गर्मी के बीच मार्च पास्ट के बाद संबोधन के समय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थी इरमान और सीनियर सेकेंडरी गर्ल्स स्कूल की छात्रा शाइना अचानक चक्कर खाकर गिर गए। दोनों स्कूलों की प्लाटून के कमांडर बताए गए हैं। कार्यक्रम में मौजूद चिकित्सकों की टीम ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया। विधायक जरनैल सिंह ने भी डॉक्टरों से विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed