सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Out-of-control bus overturns in field; 3 dead, 28 injured

Fatehabad News: अनियंत्रित बस खेत में पलटी, 3 लोगों की मौत, 28 घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Out-of-control bus overturns in field; 3 dead, 28 injured
हादसे के बाद जाम लगाकर बैठे ग्रामीण। संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
टोहाना। गांव भोड़ी के पास सोमवार सुबह विशाल टूर एंड ट्रेवल की निजी बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में दो महिलाओं सहित तीन लोगों की मौत और 28 घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को बसों से बाहर निकाला और अस्पताल में दाखिल करवाया। घायलों में गंभीर रूप से 5 महिलाओं सहित 7 लोगों को अग्रोहा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है।

सवारियों के अनुसार बस को परिचालक चला रहा था। तभी उसके फोन के घंटी बजी और उसे उठाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर खेतों में पलट गई। हादसे में बलविंदर (30), भोडिया निवासी बोहती (21) और भोड़ी निवासी मोनी देवी (70) की मौत हुई है। मृतक बलविंदर होमगार्ड के पद पर कार्यरत था और 8 महीने का बेटा है। बोहती डिफेंस कॉलेज में एमए की परीक्षा देने आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं हादसे के आरोपी बस चालक व परिचालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे तक टोहाना-भूना रोड पर जाम लगा दिया। एसडीएम आकाश शर्मा मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इसके बाद सीआईए, सदर व शहर पुलिस की तीन टीमों ने कार्रवाई करते हुए बस चालक लखविंदर और परिचालक जयविंद्र लहरिया को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। यह बस फतेहाबाद निवासी विशाल बिश्नोई की बताई गई है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला ने जाकर घायलों का हालचाल जाना। इस दौरान नागरिक अस्पताल के एसएमओ डॉ. कुणाल वर्मा ने सात मेडिकल ऑफिसर व 25 कर्मचारियों का स्टाफ ड्यूटी पर लगा दिया और आपातकालीन कक्ष में बेड की संख्या को डबल कर घायलों को तुरंत इलाज मुहैया करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed