{"_id":"6a318641df2105fff40c0668","slug":"pooja-a-daughter-of-fatehabad-will-represent-india-at-the-commonwealth-games-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-155809-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फतेहाबाद की बेटी पूजा करेगी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फतेहाबाद की बेटी पूजा करेगी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 16 Jun 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
खिलाड़ी पूजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की एथलीट पूजा का चयन 23 वें कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय एथलेटिक्स टीम में हुआ है। पूजा स्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में हाई जंप स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।
भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) द्वारा घोषित टीम में 22 पुरुष और 10 महिला खिलाड़ियों सहित कुल 32 एथलीटों का चयन किया गया है। कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 23 जुलाई से 2 अगस्त तक ग्लास्गो (स्कॉटलैंड) में किया जाएगा। एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक के अनुसार महिला वर्ग में हरियाणा की पांच बेटियों को भारतीय टीम में स्थान मिला है, जिनमें फतेहाबाद की पूजा भी शामिल हैं।
मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि 23 वें कामनवेल्थ गेम्स का 11 दिवसीय आयोजन 23 जुलाई से 02 अगस्त तक ग्लास्गो स्काटलैंड में किया जाएगा और गेम्स में हरियाणा राज्य से भारत की टीम में 2020 और 2024 के ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी नीरज चोपड़ा पानीपत पुरुष वर्ग में शामिल है और महिला वर्ग में 5 महिला एथलीट मनप्रीत कौर अंबाला, सीमा भिवानी, रवीना जींद, निधि रानी रोहतक और पूजा फतेहाबाद सहित कुल 6 खिलाड़ी अपने अनुभवी खेल का प्रदर्शन कर हरियाणा राज्य एवं भारत देश के लिए पदक जीतकर तिरंगा फहराने का कार्य करेंगे।