{"_id":"69c96a569e75a1ac6f04662f","slug":"rajendra-became-the-head-of-shri-brahmin-sabha-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-151073-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान बने राजेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: श्री ब्राह्मण सभा के प्रधान बने राजेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
श्री ब्राह्मण सभा के चुनाव परिणाम आने के बाद खुशी जाहिर करते हुए पदाधिकारी।
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर की सामाजिक संस्था श्रीब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों का चुनाव रविवार शाम को संपन्न हुआ। श्री ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों में प्रधान, उप प्रधान, कैशियर, सचिव व सह सचिव के पद को लेकर चुनाव हुआ है। इस चुनाव में राजेंद्र शर्मा ने प्रधान पद 16 वोट से जीत लिया है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी विक्रम शर्मा को 16 वोटों से हराया है।
इन पदाधिकारियों के चुनाव के लिए रविवार को प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक जगजीवनपुरा पार्क के पास स्थित ब्राह्मण धर्मशाला में चली। शाम 4 बजे बाद मतों की गणना शुरू हुई। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए। इस चुनाव में विशेष बात यह रही कि कार्यकारिणी के सभी पदों पर दो पैनल में सीधा मुकाबला रहा।
हर पद पर आमने-सामने की टक्कर रही। इस कार्यकारिणी से पहले दो बार सर्वसम्मति से प्रधान का चयन किया गया था। दो कार्यकाल तक रामनिवास शर्मा ने प्रधान पद संभाला है। यह चुनाव त्रि-वार्षिक चुनाव है।
117 सदस्यों में से 111 ने किया मतदान, एक मत हुआ रद्द
श्री ब्राह्मण सभा में चुनाव लेने वाले पंजीकृत सदस्यों की संख्या 117 है। इन्हीं 117 सदस्यों में से 111 सदस्यों ने चुनावी प्रक्रिया में भाग लिया। रिटर्निंग अधिकारी प्रवीण कुमार और एडहॉक कमेटी सदस्यों एडवोकेट प्रशांत शर्मा, विकास शर्मा व परमजीत शर्मा की देखरेख में पूरा चुनाव करवाया गया। 117 में से 111 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए नई कार्यकारिणी का चयन किया। इन 111 मत में से 1 मत रद्द हुआ।
इनके बीच हुआ मुकाबला
प्रधान पद पर राजेंद्र शर्मा की जीत हुई, जिन्हें कुल 63 वोट मिले और प्रतिद्वंदी विक्रम शर्मा को कुल 47 वोट मिले। उपप्रधान पद पर बजरंग लाल शर्मा की जीत हुई, जिन्हें कुल 71 वोट मिले और प्रतिद्वंदी जगदीश शर्मा को 39 वोट मिले। कैशियर पद पर श्रवण शर्मा की जीत हुई, जिन्हें कुल 71 वोट मिले और प्रतिद्वंद्वी जगदीश शर्मा को 39 वोट मिले। सचिव पद पर रोहताश शर्मा की जीत हुई, जिन्हें कुल 60 वोट मिले और प्रतिद्वंदी राकेश शर्मा को 49 वोट मिले। सह सचिव पद पर रविकांत शर्मा की जीत हुई, जिन्हें कुल 65 वोट मिले और प्रतिद्वंदी राजेश शर्मा को 44 वोट मिले।
Trending Videos