{"_id":"6a0363f98f293b4dee0fefee","slug":"rizak-bano-ran-the-fastest-in-100-meters-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-153722-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: 100 मीटर में रिजक बानो दौड़ी सबसे तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: 100 मीटर में रिजक बानो दौड़ी सबसे तेज
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 12 May 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकैडमी द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी,स्त्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रतिया। गुरु नानक डिफेंस एवं स्पोर्ट्स अकादमी में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय ओपन खेल प्रतियोगिताओं का समापन मंगलवार को हुआ। खो-खो में अंडर-14 लड़कों में फतेहाबाद टीम विजेता रही। गुरुकुल स्कूल ने दूसरा और आईडीपीएस फतेहाबाद की टीम तीसरे स्थान पर रही। वॉलीबाल में अंडर-17 आयु वर्ग में गुरु नानक डिफेंस एंड स्पोर्ट्स अकादमी की टीम ने खिताब जीता।
समारोह की मुख्यातिथि एएसपी दिव्यांशी सिंगला रहीं। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया और कहा कि खेलों में अनुशासन और खेल भावना हार-जीत से अधिक महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि मेहनत और ईमानदारी खिलाड़ी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिला सकती है।
अकादमी के संचालक स्वर्ण सिंह ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं में अंडर-9 गर्ल्स 100 मीटर में रिजक बानो ने पहला स्थान हासिल किया, जन्नत दूसरा और लोकिता तृतीय। अंडर-9 लड़कों में रिहान खान प्रथम, ऋषभ द्वितीय और विराज तृतीय रहे। अंडर-11 गर्ल्स की 100 मीटर दौड़ में किरण ने पहला, प्रतीक्षा ने दूसरा और सिमरन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इस प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबाल, गतका, तीरंदाजी और एथलेटिक्स में खिलाड़ियों ने भाग लिया। समारोह में अकादमी के सीईओ गुरजीत सिंह, हेड कोच सुमित कुमार, नेशनल खिलाड़ी आदर्श कांता, कपिल शास्त्री, मलकीत संधू, प्रिंसिपल जसबीर कौर, एडवोकेट जोगिंदर सिंह विर्क आदि मौजूद रहे।
Trending Videos