Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation and Firefighting Workers Stage Massive Protest in Tohana, Fatehabad; Burn Effigies of CM and Minister
{"_id":"6a043025af29ee687602609c","slug":"video-sanitation-and-firefighting-workers-stage-massive-protest-in-tohana-fatehabad-burn-effigies-of-cm-and-minister-2026-05-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम-मंत्री का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में सफाई व दमकल कर्मियों का जोरदार प्रदर्शन, सीएम-मंत्री का पुतला फूंका
शहर में सफाई और दमकल कर्मचारियों ने बुधवार को अपनी लंबित मांगों को लेकर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने सीएम नायब सैनी व शहरी निकाय मंत्री विपुल गोयल के पुतले की शहर में शव यात्रा निकाली और वाल्मीकि चौक पर जोरदार नारेबाजी के बाद पुतला दहन किया। प्रदर्शन में महिला कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सरकार के खिलाफ रोष जताया।
कर्मचारी नेता सुरेश व रविंद्र ने बताया कि सरकार कच्चे कर्मचारियों को तुरंत पक्का करे और ‘समान काम-समान वेतन’ का सिद्धांत लागू करे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में ड्यूटी के दौरान शहीद हुए कर्मचारियों को शहीद का दर्जा, परिवार को एक करोड़ की आर्थिक मदद व एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। आरोप लगाया कि सरकार ने पुलिस के शहीद कर्मियों की मांगें तो मान लीं, लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को ‘कच्चा’ बताकर अनदेखा कर दिया।
नेताओं ने कहा कि टेंडर पर लगे सफाई कर्मचारियों को महज 7 हजार रुपये महीना मिलता है, जिससे घर चलाना नामुमकिन है। सफाई कर्मचारी समाज के स्वास्थ्य से सीधे जुड़े हैं। सफाई न होने से महामारी फैलने का खतरा रहता है। सीवर सफाई के दौरान कई कर्मी जान गंवा चुके हैं, जो शर्मनाक है।
कर्मचारियों ने सरकार पर पूंजीपतियों के हित में काम करने का आरोप लगाया। संयुक्त किसान मोर्चा व अन्य कर्मचारी संघों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया। किसान नेता भी सफाई कर्मियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि मांगें न मानी गईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।