{"_id":"6a036f47c8659348970fc064","slug":"sports-equipment-will-be-provided-at-the-village-and-ward-level-to-keep-the-youth-away-from-drugs-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-153721-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव व वार्ड स्तर पर मिलेगा खेल सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए गांव व वार्ड स्तर पर मिलेगा खेल सामान
विज्ञापन
गांव भूथन कलां में कबड्डी खेलते खिलाड़ी। फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
फतेहाबाद। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए व खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला खेल विभाग की ओर से वार्ड स्तर व ग्राम पंचायत को खेलों का सामान उपलब्ध करवाया जाता है। इस खेल सामग्री के लिए खेल विभाग के पास आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने इच्छुक गांवों और वार्डों से आवेदन मांगे हैं।
विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया में कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। इनमें मैदान में खेलते खिलाड़ियों की जीपीएस युक्त फोटो और संबंधित जनप्रतिनिधि की मंजूरी अनिवार्य हैं। खेल विभाग के अधिकारियों का मानना है कि योजना का लाभ उन्हीं क्षेत्रों तक पहुंचे जहां वास्तव में खेल गतिविधियां संचालित हो रही हैं।
इसी कारण आवेदन के साथ खेल मैदान में खिलाड़ियों के अभ्यास या खेलते समय की जीपीएस लोकेशन वाली फोटो जमा करवाना जरूरी किया गया है। इसके अलावा गांवों में सरपंच और वार्ड स्तर पर संबंधित जनप्रतिनिधि की अनुमति भी आवेदन के साथ लगानी होगी। इस योजना के तहत आवेदन पत्र खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, वहीं कोई भी व्यक्ति इस योजना के तहत आवेदन करना चाहता है तो वह कार्यालय में आकर भी आवेदन पत्र ले जा सकता है।
-- --
पिछले साल 27 को मिला खेलों का सामान
खेल विभाग के अनुसार पिछले वर्ष जिले के 27 गांवों व वार्ड स्तर पर खेल सामग्री उपलब्ध करवाई गई थी। इन गांवों में युवाओं और बच्चों को विभिन्न खेलों के सामान दिए गए थे, जिससे स्थानीय स्तर पर युवाओं में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिला है। योजना के तहत गांवों और वार्डों को उनकी जरूरत के अनुसार खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी। इसमें क्रिकेट, वॉलीबाल, बाॅस्केटबाल, फुटबाल, बाॅक्सिंग, कुश्ती, जूडो, योगा व वेट लिफ्टिंग खेलों का सामान शामिल है। विभाग की ओर से सिर्फ इन 10 खेलों से संबंधित ही सामान दिया जाएगा।
-- --
प्रदेश सरकार की ओर से शुरू की गई योजना के तहत 27 ग्राम पंचायतों व वार्ड स्तर पर सामान दिया गया था। आवेदन प्रकिया जारी है। आवेदन आने के बाद मुख्यालय को सामान उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा। जैसे ही खेल सामान आएगा, उन्हें दे दिया जाएगा।
- विष्णु दास, जिला खेल अधिकारी फतेहाबाद।
Trending Videos