सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Swachh Survekshan team arrives from the Centre; four members are inspecting the arrangements

Fatehabad News: केंद्र से पहुंची स्वच्छ सर्वेक्षण टीम, चार सदस्य जांच रहे व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 15 Jun 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Swachh Survekshan team arrives from the Centre; four members are inspecting the arrangements
फतेहाबाद में सर्वेक्षण करते हुए कर्मचारी स्त्रोत नगर परिषद
विज्ञापन
फतेहाबाद। केंद्र सरकार की ओर से आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण के तहत चार सदस्यीय निरीक्षण टीम जिले में पहुंच गई है। टीम जिले के पांच शहरी निकाय क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, सार्वजनिक सुविधाओं और नागरिक संतुष्टि का विस्तृत मूल्यांकन करेगी। सर्वेक्षण के दौरान टीम विभिन्न स्थानों का दौरा कर जमीनी स्तर पर व्यवस्थाओं की जांच करेगी और आम लोगों से सीधे फीडबैक भी लेगी।

टीम ने सोमवार को फतेहाबाद क्षेत्र में निरीक्षण किया। दूसरी तरफ टीम के आने बाद नगर परिषद सफाई शाखा अधिकारियों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं। टीम शहरों में सफाई व्यवस्था, कूड़ा संग्रहण, कचरा निस्तारण, सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति, स्वच्छता संबंधी जागरूकता और नगर निकायों द्वारा किए गए कार्यों का आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा बाजारों, रिहायशी क्षेत्रों, बस स्टैंड, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थलों का भी निरीक्षण किया जाएगा। नागरिकों से मोबाइल फोन एप और सीधे बातचीत के माध्यम से फीडबैक लिया जाएगा जिसका सर्वेक्षण के अंकों पर सीधा प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

-
बाहरी कॉलोनियों में सफाई न होना और शौचालयों में गंदगी के कट सकते हैं नंबर
स्वच्छ सर्वेक्षण के दौरान कई स्थानों पर सफाई व्यवस्था अपेक्षित स्तर की नहीं दिख रही है। शहर के कुछ क्षेत्रों में कूड़े के ढेर और नियमित सफाई न होने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके अलावा कुछ सार्वजनिक शौचालय बंद हैं या उनकी स्थिति संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा बाहरी कॉलोनियों में पानी निकासी प्रबंध नहीं है और सफाई भी नहीं हो रही है। निरीक्षण के दौरान ऐसी कमियां मिलीं तो संबंधित नगर निकायों के अंक कट सकते हैं जिससे जिले की रैंकिंग प्रभावित हो सकती है।
-
फीडबैक भी लेंगे कर्मचारी
टीम ने सोमवार को शौचालयों का निरीक्षण शुरू किया है। हालांकि स्वच्छ सर्वेक्षण में इस बार नागरिक सहभागिता को भी विशेष महत्व दिया गया है। ऐसे में लोगों की राय और अनुभव अंतिम परिणामों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यदि नागरिक सफाई व्यवस्था के बारे में असंतोष व्यक्त करते हैं तो इसका असर नगर परिषदों और नगरपालिकाओं के प्रदर्शन पर पड़ सकता है।
-
वर्ष 2024 में ये रहा है परिणाम
शहर स्टेट रैंक राष्ट्रीय रैंक
फतेहाबाद 4 70
टोहाना 51 455
रतिया 15 300
भूना 33 492
जाखल 27 495
-
स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कर्मचारियों को विशेष निर्देश दिए गए हैं। वहीं निरीक्षण टीम अगले कुछ दिनों तक विभिन्न शहरों में भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेगी।
- कुमार सौरभ, सिटी इंचार्ज, स्वच्छ भारत मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed