सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The city's roads are narrow; the system has come to a standstill

Fatehabad News: शहर की सड़कें संकरी, व्यवस्था ठहर गई

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The city's roads are narrow; the system has come to a standstill
शहर की ​शिवालय मार्केट में दुकानों के लगा शेड व किया हुआ कब्जा। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर में नगर परिषद की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान पर सुस्ती सी नजर आ रही है। शहर के भट्टू रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट पर काफी समय से कपड़ों की स्टॉल लगाकर कब्जा किया हुआ है। वहीं शहर की शिवालय मार्केट में बनी दुकानों के आगे लोहे की एक ओर दुकान तैयार की हुई है।

कोई शेड लगाकर तो कोई रैंप को बड़ा कर सड़क पर ही सामान रख रहा है, जिस कारण पार्किंग वाली जगह पर खड़े होने वाले वाहन बीच सड़क पर खड़े हो रहे है। भट्टू रोड व शिवालय मार्केट में अतिक्रमण के कारण सड़कों की चौड़ाई कम हो गई हैं। इससे शहर में दिनभर लोगों को परेशानी बनी रहती है। इसके चलते लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट में दुकानों के आगे दुकानदारों का कब्जा रहता है और उनके आगे लगे ग्राहकों व दुकानदारों के अवैध तौर पर वाहन खड़े रहते हैं। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए कई बार शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा चुका है। इसके बावजूद व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ। मौजूदा समय में शहर की हालत ऐसी है, कि लगातार सड़कों पर जाम लगता है। इससे जनता को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

----
ग्रीन बेल्ट के अंदर व बाहर दोनों जगह कब्जा
शहर के भट्टू रोड पर बनी ग्रीन बेल्ट के अंदर व बाहर दोनों जगह लोगों ने कब्जा कर रखा है। भट्टू रोड पर मार्केट कमेटी के कार्यालय के साथ ही ग्रीन बेल्ट शुरू हो जाती है, जहां पर फास्ट फूड की रेहड़ी लगी रहती है और संचालकों की ओर से ग्रीन बेल्ट के अंदर ग्राहकों को बैठाने की व्यवस्था की गई है। वहीं इसके साथ ही कपड़ों की स्टॉल लगाने वाले संचालकों की ओर से बाहर करीब 8 से 10 फुट तक कब्जा किया हुआ है। जिस कारण उस स्थान पर खड़े होने वाले वाहन बीच सड़क पर खड़े हो रहे है।
----
कोई दुकानों के आगे शेड लगाकर तो कोई लोहे की बना रहा दुकान
- शहर की शिवालय मार्केट में दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे सामान रखने के लिए शेड लगाया जा रहा तो किसी दुकानदार की ओर से दुकानों के आगे लोहे की एक नई दुकानें बनाई हुई है, जिससे उनकी दुकान की लंबाई बढ़ जाए। किसी दुकानदार की ओर से रैंप को बढ़ाकर सड़क पर कब्जा किया हुआ है।
----
शहर में कुछ जगहों पर दुकानदारों की ओर से दुकानों के आगे शेड या अन्य माध्यम से कब्जा किया हुआ है जो गलत है। इसलिए नगर परिषद की ओर से सप्ताह में एक बार अभियान चलाना चाहिए।

- सौरभ, निवासी फतेहाबाद।
---
नगर परिषद के अधिकारियों की मिली भगत के कारण ही शहर में जगह-जगह पर कब्जा हो रहा है। उपायुक्त को इस मामले में संज्ञान लेते हुए कार्रवाई करनी चाहिए।
- भूपेंद्र सिंह, निवासी फतेहाबाद।
---
शहर में अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जाएगा। नगर परिषद की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटाया गया है।
- महेश कुमार, एसआई, नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed