{"_id":"69a5dbc3bc82d51fb702a014","slug":"the-digital-census-in-the-district-will-be-conducted-in-two-phases-with-the-option-of-self-enumeration-also-available-fatehabad-news-c-127-1-ftb1010-149530-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: जिले में डिजिटल जनगणना दो चरणों में होगी, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: जिले में डिजिटल जनगणना दो चरणों में होगी, स्व-गणना का भी मिलेगा विकल्प
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। लघु सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए डीसी डॉ. विवेक
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला प्रशासन जनगणना के लिए पूरी तरह से तैयार है। पहली बार डिजिटल तरीके से जनगणना की जाएगी। इसका पहला चरण इसी साल एक मई से 30 मई तक आयोजित किया जाएगा। इतना ही नहीं, इस बार जनता को स्व-गणना का भी विकल्प मिलेगा।
उपायुक्त एवं प्रधान जनगणना अधिकारी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि पहले चरण में मकानों की गिनती होगी जबकि 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 तक होने वाले दूसरे चरण में जनसंख्या गणना होगी। जिले में जनगणना से जनकल्याण की थीम पर पहली बार पूर्णत: डिजिटल प्रणाली से जनगणना -2027 का कार्य किया जाएगा।
डॉ. भारती ने कहा कि यह केवल आंकड़ों का संकलन नहीं बल्कि आगामी दशक की विकास नीतियों, कल्याणकारी योजनाओं और आधारभूत संरचना की रूपरेखा तय करने की प्रक्रिया है। लगभग तीन से चार हजार अधिकारी व कर्मचारी इस महाअभियान से जुड़ेंगे। जिन अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है उनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर नगराधीश गौरव गुप्ता, डीआईपीआरओ दिनेश कुमार, जिला जनगणना कोऑर्डिनेटर मेघा, सांख्यिकी अधिकारी प्रवीण, कार्यकारी अभियंता देवेन्द्र सिंह, एआईपीआरओ डॉ. विनय बैनीवाल व नरेंद्र सोनी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -
पहली बार मिलेगा सेल्फ-एन्यूमरेशन का विकल्प
डीसी डॉ. विवेक भारती ने बताया कि इस बार नागरिकों को 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्वगणना) का विकल्प भी उपलब्ध कराया जाएगा। नागरिक निर्धारित ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल फोन एप के माध्यम से स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे। जानकारी सबमिट करने पर उन्हें एसएमएस व ई-मेल के जरिए एक विशिष्ट सेल्फ-एन्यूमरेशन आईडी प्राप्त होगी। गणनाकर्मी मौके पर पहुंचकर केवल जानकारी का सत्यापन करेंगे जिससे समय की बचत और आंकड़ों की गुणवत्ता में सुधार सुनिश्चित होगा।
-- -- -- -- -- -- -- --
सिर्फ पंजीकृत मोबाइल फोन पर डाउनलोड हो सकेगी एप
डीसी ने बताया कि इस बार गणनाकर्मी विशेष हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करेंगे जिसे उनके पंजीकृत निजी मोबाइल उपकरणों पर इंस्टॉल किया जाएगा। यह एप ऑफलाइन मोड में भी कार्य करेगा जिससे नेटवर्क विहीन क्षेत्रों में भी कार्य बाधित नहीं होगा। नेटवर्क उपलब्ध होते ही डाटा स्वत: सिंक्रोनाइज हो जाएगा। एप एंड्रॉयड और आईओएस दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। रियल-टाइम मॉनिटरिंग, तकनीक आधारित डेश बोर्ड और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर प्रगति की सतत निगरानी की जाएगी। सभी चार्ज अधिकारियों को आईडी जारी की जा चुकी है तथा 32 फील्ड ट्रेनर्स सहित सुपरवाइजर नियुक्त किए गए हैं।
Trending Videos