सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The district administration reached the village of Shekhupur Dadouli for night stay, SP-DC listened to the problems of the people

Fatehabad News: रात्रि प्रवास के लिए गांव शेखुपुर दड़ौली पहुंचा जिला प्रशासन, एसपी-डीसी ने सुनीं लोगों की समस्याएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
The district administration reached the village of Shekhupur Dadouli for night stay, SP-DC listened to the problems of the people
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिला प्रशासन की ओर से वीरवार शाम को भट्टू खंड के गांव शेखुपुर दड़ौली स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परिसर में रात्रि ठहराव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रात्रि प्रवास के दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती व एसपी सिद्धांत जैन ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी सार्वजनिक व व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं और उनका मौके पर समाधान किया।
Trending Videos

गांव में पहुंच डीसी व एसपी ने युवाओं को सकारात्मक संदेश के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। रात्रि ठहराव कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत की तरफ से सभी अधिकारियों का स्वागत किया गया। ग्राम पंचायत ने आलाधिकारियों को गांव की मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा।डीसी डॉ. विवेक भारती ने कहा कि प्रदेष सरकार जनसेवा को समर्पित होकर कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के साथ ही लोगों के घर द्वार उनकी जन सुनवाई करने के उद्देश्य से रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत प्रशासन गांव में पहुंच रहा है। डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन हर समय नागरिकों की समस्याएं सुनने और उनका समाधान करने के लिए तत्पर है। एसपी सिद्धांत जैन ने ग्रामीणों से आह्वान किया कि युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति को हर हाल में रोकना है। इसके लिए प्रशासन और आमजन को मिलकर प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि यदि गांव में किसी व्यक्ति द्वारा नशीला पदार्थ बेचे जाने की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को दें ताकि समय रहते उस पर ठोस कार्रवाई की जा सके।
इस दौरान डीसी डॉ. विवेक भारती ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ रात्रि ठहराव कार्यक्रम के तहत लगी विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर एसडीएम फतेहाबाद राजेश कुमार, सीईओ डीआरडीए सुरेश कुमार, सीटीएम गौरव गुप्ता, डीडीपीओ अनूप सिंह सहित सरपंच सुमन भदरेचा, अमर सिंह, मानसिंह भदरेचा सहित सभी विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed