{"_id":"69bc38bacdc591596b037f23","slug":"the-main-toilet-is-closed-due-to-construction-work-increasing-the-problem-at-night-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-150461-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: निर्माण कार्य के कारण मुख्य शौचालय बंद, रात के समय बढ़ जाती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: निर्माण कार्य के कारण मुख्य शौचालय बंद, रात के समय बढ़ जाती है परेशानी
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
जाखल रेलवे स्टेशन पर बना शौचालय जिसमें लाइट नहीं है। संवाद
विज्ञापन
जाखल। रेलवे स्टेशन पर खराब शौचालयों के कारण रोजाना हजारों यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लेटफॉर्म नंबर एक पर शौचालयों में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था न होने से रात के समय यह समस्या और भी बढ़ जाती है।
बताया जा रहा है कि रेलवे टिकट बुकिंग कार्यालय के पास स्थित मुख्य शौचालय का सुंदरीकरण और निर्माण कार्य चल रहा है जिसके कारण इसे अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। इस कारण यात्रियों को लगभग 300 मीटर दूर स्थित शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा है लेकिन वहां भी रोशनी की उचित व्यवस्था नहीं है जिससे रात के समय यात्रियों को अंधेरे में परेशानी होती है।
यात्रियों सुखदेव, अमृत, सुशील, रिंकू और जगरूप सिंह ने बताया कि पहले टिकट घर के पास स्थित शौचालय का उपयोग आसानी से किया जा सकता था लेकिन अब यह बंद होने से उन्हें दूर जाना पड़ता है। वहां भी रोशनी की कमी के कारण खासकर महिलाओं और बच्चों को असुरक्षा और असुविधा का सामना करना पड़ता है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से मांग की है कि शौचालयों में जल्द ही उचित लाइट व्यवस्था की जाए और निर्माण कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए ताकि उनको कोई परेशानी न हो।
-- -- -- -- -- -- --
हजारों यात्री रोजाना होते हैं परेशान
जाखल रेलवे स्टेशन पर कई ट्रेनों का आवागमन होता है और इनमें हजारों यात्री यात्रा करते हैं। ऐसे में शौचालय जैसी बुनियादी सुविधा में कमी यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। यात्रियों का कहना है कि प्रशासन को इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर जल्द समाधान करना चाहिए ताकि किसी को परेशानी न उठानी पड़े।
-- -- -- -- -- --
क्या कहते हैं स्टेशन मास्टर
स्टेशन मास्टर चांद राम दहिया ने बताया कि यात्रियों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कर्मचारियों को शौचालयों में लाइट व्यवस्था ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
Trending Videos