सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The matter of construction of Jakhal underpass has reached the PMO and Vigilance Commission, investigation will be done

Fatehabad News: जाखल अंडरपास निर्माण का मामला पीएमओ और सतर्कता आयोग तक पहुंचा, होगी जांच

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
The matter of construction of Jakhal underpass has reached the PMO and Vigilance Commission, investigation will be done
जाखल में निर्माणाधीन रेलवे अंडरपास। स्त्रोत : संवाद
विज्ञापन
जाखल। रेलवे लाइन के नीचे बन रहे अंडरपास का अधूरा निर्माण का मुद्दा अब प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय सतर्कता आयोग तक पहुंच गया है। इंटरनेशनल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने इसकी शिकायत की थी।
Trending Videos


यह अंडरपास वर्ष 2017 में तत्कालीन विधायक सुभाष बराला ने शुरू कराया था। करीब नौ वर्ष बीतने के बाद भी इसका निर्माण पूरा नहीं हो सका। लंबे समय से लटके इस प्रोजेक्ट पर सवाल उठ रहे हैं। डॉ. राजेश शर्मा ने बताया कि इसी वर्ष फरवरी माह में रेल मंत्रालय को शिकायत भेजी गई थी जिसमें निर्माण कार्य में देरी और बढ़ते खर्च पर जांच की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि अब तक इस परियोजना पर 15 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हो चुका है, फिर भी काम अधूरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------





शहर व गांव से जोड़ने के लिए मुख्य मार्ग

इस अंडरपास से शहर से जाखल खंड के गांव तलवाड़ा, तलवाडी, साधनवास, सिधानी, म्योंद, कासिमपुर सहित अन्य गांव में जाने में आसानी है। इस अंडरपास के बाधित होने पर लोगों को डेढ़ किलोमीटर अधिक रास्ते की दूरी तय कर शहर आना पड़ता है। इस अंडरपास में अब तक लाइट की व्यवस्था तक नहीं है। रेलवे द्वारा लाइट लगाने की बात नगर पालिका प्रशासन पर छोड़ी जा रही है। वहीं नपा प्रशासन का कहना है कि लाइट लगवाने के कार्य रेलवे के अधीन है और उसकी देखरेख का काम उनके अधीन रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed