सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The young woman committed suicide by swallowing a poisonous substance, FIR filed against 8

Fatehabad News: युवती ने जहरीला पदार्थ निगल की आत्महत्या 8 के खिलाफ प्राथमिकी

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
The young woman committed suicide by swallowing a poisonous substance, FIR filed against 8
विज्ञापन
फतेहाबाद। हिसार रोड स्थित विकास सिटी में एक युवती ने जहरीले पदार्थ निगल लिया था। युवती अनुजा की शनिवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। आरोप है कि कुछ लोग उसके रुपये नहीं लौट रहे थे इसके चलते तनाव में आकर उसने सुसाइड कर लिया। पुलिस ने मृतका के पति अजय की शिकायत पर आठ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
Trending Videos

पुलिस के अनुसार घटना 19 मार्च की है। पुलिस ने शनिवार को प्राथमिकी दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा परिवार को सौंप दिया है। पुलिस ने बड़ोपल हाल विकास सिटी फतेहाबाद निवासी अजय की शिकायत पर आरोपी गगनदीप, रेशम खान, काजल निवासी बरनाला पंजाब, मुकेश व भावना निवासी अग्रोहा, हिसार के अलावा गगनदीप की पत्नी व बहन और आरोपी रेशम खान की बहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर थाना प्रभारी एवं जांच अधिकारी सुरेंद्रा ने बताया कि 19 मार्च को सूचना मिली कि विकास सिटी निवासी युवती अनुजा ने जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। युवती को परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में लेकर गए यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। कपड़ों में मिले सुसाइड नोट में आरोपियों पर रुपये न लौटाने के आरोप लगाए है। आरोप है कि उससे 15 लाख रुपये लिए थे लेकिन आरोपी लौटा नहीं रहे थे। फिलहाल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed