{"_id":"69c03b6b45b69547ee054a99","slug":"toilets-are-not-ready-even-after-a-year-in-the-municipal-council-premises-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-150671-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नगर परिषद परिसर में एक साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नगर परिषद परिसर में एक साल बाद भी बनकर तैयार नहीं हुआ शौचालय
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 23 Mar 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद के नगर परिषद कार्यालय के अधिकारियों व चेयरमैन के लिए बने शौचालय संवाद
- फोटो : 1
विज्ञापन
फतेहाबाद। नगर परिषद परिसर में 24 लाख रुपये की लागत से बन रहा सार्वजनिक शौचालय एक साल बाद भी अधूरा पड़ा है। इस कारण से आमजन और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शौचालय के दरवाजों पर ताले लगे हैं और परिसर के आसपास करीब डेढ़ हजार दुकानदारों के लिए कोई सुविधा उपलब्ध नहीं है।
नगर परिषद का यह शौचालय शहर के विकास और साफ-सफाई के दृष्टिकोण से अहम था लेकिन लंबे समय से बंद होने के कारण इसका उद्देश्य पूरा नहीं हो पा रहा है। शहर के व्यस्त थाना रोड पर बने शौचालय की भी लंबे समय से बंद हालत हैं जिससे समस्या और बढ़ गई है। स्थानीय लोग और दुकानदार इस बारे में कई बार शिकायत कर चुके हैं लेकिन नगर परिषद के अधिकारी और चेयरमैन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
-
पालिका बाजार से लेकर थाना रोड के दुकानदार परेशान
नगर परिषद परिसर में बना सार्वजनिक शौचालय जर्जर घोषित करके पिछले साल नए का काम शुरू किया गया लेकिन ठेकेदार ने काम अधर में छोड़ा हुआ है। इसके दरवाजों पर ताले लटके हैं। इससे खासकर पालिका बाजार, मोबाइल मार्केट, थाना रोड, हंस मार्केट, कपड़ा मार्केट, नगर परिषद कार्यालय के साथ बनी मार्केट के दुकानदार परेशान हैं।
-
थाना रोड का शौचालय जर्जर घोषित
नगर परिषद प्रशासन ने थाना रोड पर महाराजा अग्रसैन चौक से लेकर मल्टीपर्पज पार्किंग के बीच बने शौचालय को भी जर्जर घोषित कर दिया था लेकिन इसका निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया गया है। अगर ये बनता है तो थाना रोड, पुरानी सब्जी मंडी के दुकानदारों को फायदा मिल सकता है।
-
कई बार इस समस्या को लेकर नगर परिषद के अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं निकला। महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
- रोहित कुमार, दुकानदार
-
नगर परिषद प्रशासन को इस तरफ गंभीरता से ध्यान देना चाहिए। शौचालय बंद होने से काफी दुकानदार परेशान हैं। स्वच्छता को लेकर प्रशासन वैसे बड़े-बड़े दावे करता है लेकिन सुविधा देने में पीछे है।
- राहुल कुमार, दुकानदार
-
नगर परिषद कार्यालय के अंदर बन रहे शौचालय का काम जल्द पूरा करवा दिया जाएगा। काम लगभग पूरा हो चुका है। मंगलवार को इस संबंध में जानकारी ली जाएगी।
-नरेंद्र पंवार, एमई, नगर परिषद
Trending Videos