सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Two real brothers riding a motorcycle killed in collision with a pickup truck

Fatehabad News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाइयों की मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 16 Jun 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Two real brothers riding a motorcycle killed in collision with a pickup truck
मीराना गांव के पास बाइक व पिकअप की आमने सामने की टक्कर के बाद मौजूद ग्रामीण:संवाद - फोटो : 1
विज्ञापन
रतिया। गांव मिराना के पास सोमवार दोपहर को बाइक पर सवार होकर अपने गांव प्लाटा जा रहे दो सगे भाइयों की पिकअप से टक्कर में मौत हो गई। दोनों भाई खेती-बाड़ी करते थे। पुलिस ने मृतकों के भाई गुरचरण की शिकायत पर पिकअप चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भाई गुरचरण सिंह और ने बताया कि वे 4 भाई हैं। बड़ा भाई कर्म सिंह (60) व रंजीत सिंह (55) सोमवार सुबह किसी कार्य के सिलसिले में रतिया तहसील में पटवारी से मिलने आए थे। काम पूरा होने के बाद वे बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। जब वे गांव मिराना के बस स्टैंड के पास पहुंचे तो सामने से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने उनकी बाइक को टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरचरण ने बताया कि हादसे के दौरान वह भी मीराना गांव के बस स्टैंड के नजदीक ही मौजूद था। हादसे होने का पता चलने पर वह भी मौके पर पहुंचा। राहगीरों की मदद से दोनों भाइयों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed