सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Verification of applications of Panchayat and Government schools for Sports Nursery

Fatehabad News: खेल नर्सरी के लिए पंचायत व सरकारी स्कूलों के आवेदन सत्यापित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Verification of applications of Panchayat and Government schools for Sports Nursery
जिला मुख्यालय का खेल स्टेडियम। फाइल फोटो
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में सत्र 2026-27 के लिए शुरू होने वाली खेल नर्सरी के लिए आए 195 आवेदनों में 97 का खेल विभाग ने सत्यापन का कार्य पूरा कर लिया गया है। खेल विभाग की ओर से गठित कमेटी ने 98 आवेदन जो निजी संस्थानों से प्राप्त हुए है उनको फिलहाल रोक लिया है।
Trending Videos


खेल विभाग के अधिकारियों के अनुसार खेल नर्सरी प्राथमिकता के आधार पर पंचायत या सरकारी स्कूलों को अलॉट की जाएगी। इनका सत्यापन कर मुख्यालय को भेज दिया गया है। अब मुख्यालय की ओर से ही इन खेल नर्सरी के बारे में अंतिम निर्णय लिया जाएगा। जिसके बाद अगर कोई नर्सरी शुरू नहीं होती है तो निजी संस्थानों को मौका दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेल नर्सरियों के सत्यापन के लिए जिले में टीमों ने दौरा किया और उपलब्ध खेल मैदानों, उपकरणों और प्रशिक्षकों की योग्यता का निरीक्षण किया। जांच का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि सरकारी मानकों के अनुरूप खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और प्रशिक्षण मिल सके।

----



सरकारी और पंचायत आवेदनों को प्राथमिकता

जांच प्रक्रिया के बाद कमेटी ने 195 में से 97 आवेदनों की रिपोर्ट तैयार कर मुख्यालय को भेज दी है। ये आवेदन मुख्य रूप से सरकारी स्कूलों और ग्राम पंचायतों से संबंधित हैं। विभाग की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों और सरकारी संस्थानों में खेल बुनियादी ढांचे को मजबूत करना है, ताकि गांव की प्रतिभाओं को शहर की ओर रुख न करना पड़े। मुख्यालय को भेजी गई इन रिपोर्टों के आधार पर ही अब खेल नर्सरियों के चयन की अंतिम मुहर लगेगी।







----







निजी आवेदनों का फंसा पेंच

जहां सरकारी और पंचायत स्तर के आवेदनों की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ी है वहीं निजी खेल नर्सरियों के आवेदकों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। निजी संस्थानों से प्राप्त आवेदनों के सत्यापन की प्रक्रिया अभी विचाराधीन है। निजी आवेदकों के लिए विभाग के पास कोई गाइडलाइन नहीं है।



---







1 अप्रैल से खेलेंगे खिलाड़ी

सरकार की योजना के अनुसार, इन खेल नर्सरियों का संचालन 1 अप्रैल 2026 से शुरू होना तय है। इन नर्सरियों के माध्यम से विभिन्न खेलों के खिलाड़ी तैयार होंगे। सरकार की ओर से इन खेल नर्सरियों के शुरू होने के बाद एक बार फिर से जांच करवाई जाएगी। वहीं जिला खेल अधिकारी की ओर से चेकिंग के दौरान कमी पाए जाने पर उसे बंद भी करवाया जा सकता है।







----



विभाग की ओर से खेल नर्सरी के लिए पंचायतों, सरकारी स्कूलों के आवेदनों को प्राथमिकता देते हुए मुख्यालय के पास भेजा है। कुल 195 आवेदन प्राप्त हुए थे जिनमें से 97 आवेदन पंचायतों और सरकारी स्कूलों से प्राप्त हुए हैं।

- विष्णुदास, जिला खेल अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed