सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   We voted for him, went around and made him win the election but he cheated us, now we will not let him enter the area

Fatehabad News: हमने उसे वोट दिए, घूम घूमकर चुनाव जिताया लेकिन उसने धोखा किया, अब उसे इलाके में घुसने नहीं देंगे

संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 23 Mar 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
We voted for him, went around and made him win the election but he cheated us, now we will not let him enter the area
विज्ञापन
फतेहाबाद। रतिया विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक जरनैल सिंह का नाम राज्यसभा चुनाव में कथित क्राॅस वोटिंग के बाद से चर्चा में है। इसमें उनका नाम जुड़ने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। रविवार को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रही है जिसमें किसान यूनियन से जुड़े एक पदाधिकारी ने विधायक के खिलाफ भड़काऊ और आपत्तिजनक बयान दिए हैं।
Trending Videos

करीब एक मिनट की वायरल वीडियो में भारतीय किसान यूनियन (खेती बचाओ) के जिला महासचिव बताए जा रहे छेलूराम ढाका बागड़ी भाषा में टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते सुनाई दे रहे हैं कि हमने उसे वोट दिए, घूम घूमकर चुनाव जिताया लेकिन उसने धोखा किया। अब उसे इलाके में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि 35 करोड़ रुपये बांटे गए हैं। इसके साथ ही वह यह कहते हुए नजर आते हैं कि किसानों के मुद्दे निपटने के बाद विधायक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यह वीडियो किसी शादी समारोह के दौरान बनाई गई बताई जा रही है। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से नोटिस जारी होने के बाद विधायक जरनैल सिंह का बयान भी सामने आ चुका है। उनका कहना है कि वह कांग्रेस के सच्चे सिपाही हैं और उनकी पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed