{"_id":"6a4cc46ae94a42935d058696","slug":"youth-from-lajpat-nagar-dies-while-boating-in-the-sea-in-canada-mp-writes-to-external-affairs-minister-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad: कनाडा में समुंद्र में नाव चलाते समय लाजपत नगर निवासी युवक की मौत, MP ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad: कनाडा में समुंद्र में नाव चलाते समय लाजपत नगर निवासी युवक की मौत, MP ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
Tue, 07 Jul 2026 02:48 PM IST
Naveen
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)
Published by: Naveen
Updated Tue, 07 Jul 2026 02:48 PM IST
सार
लाजपत नगर निवासी राकेश ने बताया कि बेटा कमल दिसंबर 2023 में कनाडा गया था। बेटा स्टडी के लिए गया था और ओनकटेरिया में रह रहा था। 3 जुलाई को समुंद्र में नाव चलाते समय दुर्घटना में मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पढ़ाई के लिए कनाडा गए शहर के लाजपत नगर निवासी 22 वर्षीय छात्र कमल की नाव दुर्घटना में मौत हो गई है। घटना 3 जुलाई की है। उनके पार्थिव देह को भारत लाने के लिए परिजनों ने कांग्रेस नेताओं से फरियाद की है। मामले को लेकर सांसद कुमारी सैलजा ने विदेश मंत्री से मामले में बात की है।
विज्ञापन
परिजन मंगलवार को जिला कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद शर्मा से उनके कार्यालय में मिले। परिजनों ने विदेश से पार्थिव देह भारत लाने में आ रही कानूनी, प्रशासनिक एवं आर्थिक कठिनाइयों से उन्हें अवगत कराया। जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा नेअखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा से फोन पर बात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।
विज्ञापन
सांसद कुमारी सैलजा ने भी भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखकर विदेश मंत्रालय तथा कनाडा स्थित भारतीय उच्चायोग एवं संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया, ताकि स्वर्गीय कमल की पार्थिव देह को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।
विज्ञापन
ढाई साल पहले गया था कमल कनाडा
लाजपत नगर निवासी राकेश ने बताया कि बेटा कमल दिसंबर 2023 में कनाडा गया था। बेटा स्टडी के लिए गया था और ओनकटेरिया में रह रहा था। 3 जुलाई को समुंद्र में नाव चलाते समय दुर्घटना में मौत हो गई। बेटे के शव को कनाडा से लाने के लिए आर्थिक खर्च और कानूनी प्रक्रिया में दिक्कतें आ रही है।
इस दु:ख की घड़ी में परिवार के साथ है। आवश्यकता पडऩे पर कनाडा स्थित भारतीय दूतावास एवं संबंधित अधिकारियों से भी लगातार संपर्क कर प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी, ताकि परिवार को जल्द राहत मिल सके। -कुमारी सैलजा, सांसद।