{"_id":"6a269a7cbd304d633509b40c","slug":"financier-shot-by-unknown-assailants-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: फाइनेंसर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, घर के बाहर टहल रहा था; अचानकर हुई फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: फाइनेंसर को अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, घर के बाहर टहल रहा था; अचानकर हुई फायरिंग
माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक
Published by: शाहिल शर्मा
Updated Mon, 08 Jun 2026 04:03 PM IST
विज्ञापन
सार
पीड़ित लवकेश ने पुलिस को बताया कि वह घर के पास टहल रहा था। अचानक उन पर गोली चल गई। गोली चलने की आवाज तक सुनाई नहीं दी और ना ही गोली चलाने वालों का पता चला।
Crime demo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
ओमेक्स सिटी में रविवार रात करीब आठ बजे झज्जर जिले के गांव डीघल के फाइनेंसर लवकेश उर्फ पप्पू (40) को अज्ञात युवकों ने गोली मार दी। गोली कमर में लगकर निकल गई। घायल को खेड़ी साध के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
आईएमटी थाना पुलिस ने अज्ञात हमलावरों पर एफआईआर दर्ज कर ली है। आईएमटी थाना प्रभारी अश्वनी ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे सूचना मिली कि झज्जर जिले के गांव डीघल निवासी लवकेश उर्फ पप्पू फाइनेंस का काम करता है। ओमेक्स सिटी में उसका मकान है। मकान में दूसरी व तीसरी मंजिल का निर्माण कार्य चल रहा है। वह रात को टहल रहे थे। अचानक उनकी पीठ में कुछ दर्द हुआ और साथ ही खून भी आने लगा।
लवकेश ने पुलिस को बताया कि उन्हें पता ही नहीं लगा कि किसने गोली मारी है। न ही गोली चलने की आवाज सुनाई दी। सूचना पाकर अपराध जांच शाखा प्रथम व द्वितीय की टीम मौके पर पहुंची पर हमलावरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
Trending Videos