सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Special train for devotees leaves for Somnath

सीएम तीर्थ योजना: सोमनाथ के लिए श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन रवाना, निशुल्क खाना-पान और रहने की व्यवस्था

संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 08 Jun 2026 03:06 PM IST
विज्ञापन
सार

सोमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखा गया। अनेक श्रद्धालु ऐसे थे जो पहली बार सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रवाना हुए।

Special train for devotees leaves for Somnath
निशुल्क रेल यात्रा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के रेलवे स्टेशन पर सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी ने श्रद्धालुओं की विशेष ट्रेन को रवाना किया। इसमें कुरुक्षेत्र के अलावा आसपास के जिलों कैथल, अंबाला, करनाल पानीपत, सिरसा व अन्य जिलों के सैकड़ों श्रद्धालु शामिल रहे। श्रद्धालुओं के लिए खाने-पीने से लेकर 5 दिन की इस यात्रा के दौरान रहने तक की व्यवस्था प्रदेश सरकार द्वारा करवाई गई है।
Trending Videos




सोमनाथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भी विशेष उत्साह देखा गया। अनेक श्रद्धालु ऐसे थे जो पहली बार सोमनाथ के ज्योतिर्लिंग दर्शन के लिए रवाना हुए। कुरुक्षेत्र की श्रद्धालु बुजुर्ग लाबो देवी, सोना देवी व अन्य महिलाओं ने कहा कि जीवन में वे पहली बार सोमनाथ जा रहे हैं। उन्हें उम्मीद भी नहीं थी कि जीवन में कभी ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर पाएंगे। ट्रेन में सवार होने से पहले सभी श्रद्धालुओं का रेलवे स्टेशन पर ही पंजीकरण भी किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वही उनके लिए ट्रेन में बड़ी मात्रा में पानी से लेकर खाने-पीने की चीज भी रखी गई तो वहीं श्रद्धालुओं के साथ डॉक्टर की टीम भी भेजी गई। इससे पहले आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने अपील की थी कि सभी श्रद्धालु प्रदेश की समृद्धि की कामना करें। मुख्यमंत्री ने तीर्थ योजना के बारे में भी विस्तार से बताया और कहा कि इस योजना को भविष्य में लगातार जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed