फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   100-bed hospital mapped, waiting for approval

Hisar News: नक्शे में ढला 100 बिस्तरों का अस्पताल, मुहर का इंतजार

Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Jul 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
100-bed hospital mapped, waiting for approval
हांसी। शहर की स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण और उपमंडलस्तरीय नागरिक अस्पताल को 100 बिस्तरों की क्षमता के साथ अपग्रेड करने की तैयारी ने रफ्तार पकड़ ली है। भवन के नक्शे को अंतिम रूप देकर वास्तुकला विभाग के मुख्य वास्तुकार (चीफ आर्किटेक्ट) के पास भेज दिया गया है। मंजूरी की मुहर के बाद लोकनिर्माण विभाग वित्तीय व्यय का खाका तैयार कर योजना को धरातल पर लाने की मुहिम में जुटेगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 16 दिसंबर 2025 को अस्पताल को 100 बेड का बनाने की घोषणा की थी जबकि करीब छह माह पहले स्वास्थ्य विभाग इसकी प्रशासनिक अनुमति दे चुका है। वर्तमान में अस्पताल 50 बेड का है, इसलिए बढ़ती मरीज संख्या को देखते हुए नए भवन का निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन

प्रस्तावित भवन में एक ब्लॉक में ओपीडी और दूसरे में वार्ड बनाए जाएंगे। साथ ही विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की ओपीडी के लिए अतिरिक्त कक्ष भी विकसित किए जाएंगे। बजट स्वीकृत होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के पिछले हिस्से में पड़ी खाली जमीन का चयन :
100 बेड के भवन के लिए अस्पताल परिसर में 2 से 4 एकड़ तक की जमीन की जरूरत होती है। अस्पताल में 5 एकड़ से ज्यादा जमीन खाली है। फिलहाल अस्पताल के पिछले हिस्से में पड़ी खाली जमीन का चयन किया गया है।
100 बेड के अस्पताल के साथ बढ़ेगा स्टाफ :
नागरिक अस्पताल में अभी यहां दो एसएमओ, 11 चिकित्सक के पद हैं। 100 बेड के अस्पताल के अनुसार यहां पर तीन एसएमओ, दो डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, 42 चिकित्सक, 38 स्टाफ नर्स, 10 लैब टेक्निशियन, 5 नर्सिंग सिस्टर, दो डेंटल सर्जन के पद स्वीकृत होंगे। साथ ही अस्पताल के विभिन्न पदों में भी बढ़ोतरी होगी। हालांकि अभी पदों की मंजूरी औपचारिक रूप से नहीं हुई है।
जिला अस्पताल की घोषणा का इंतजार
हांसी को जिला बने छह महीने से अधिक हो गए हैं। अभी तक अस्पताल को जिला अस्पताल घोषित नहीं किया गया है। अस्पताल अभी हिसार के अधीन ही है। जिला अस्पताल की घोषणा का भी इंतजार किया जा रहा है।

:::::::::::::::
नागरिक अस्पताल के नए भवन को लेकर ड्राॅइंग आनी बाकी है। ड्राॅइंग आते ही एस्टीमेट बनाकर उस पर कार्रवाई शुरू की जाएगी।- उदयवीर झाझड़िया, एक्सईएन, लोकनिर्माण विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed