{"_id":"6a593464cb2118e68002e910","slug":"bike-rider-killed-in-truck-collision-divorce-case-with-wife-pending-in-court-hisar-news-c-21-hsr1020-911756-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की की मौत, पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में था विचाराधीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की की मौत, पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में था विचाराधीन
Fri, 17 Jul 2026 01:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद मौके पर खड़े ट्रक व बाइक।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास। हिसार-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गांव बांडाहेड़ी के पास बुधवार रात ट्रक की टक्कर से 32 वर्षीय बाइक युवक की मौत हो गई। मृतक विकास मूल रूप से गांव निगाना खुर्द (भिवानी) और फिलहाल बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 रहता था। मृतक के बड़े भाई ने हादसा मानने से इन्कार करते हुए मामले की हर पहलू से जांच की मांग की है। परिजनों के अनुसार, विकास का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। केस की अगली सुनवाई 5 अगस्त को निर्धारित थी।
सोरखी पुलिस चौकी से जांच अधिकारी रवि के अनुसार, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वीरवार को हांसी के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। सीन ऑफ क्राइम टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। शुरुआती जांच में मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। हालांकि शिकायत में जताई गई आशंकाओं को भी गंभीरता से लेकर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के बड़े भाई निरंजन ने बताया कि विकास बुधवार शाम करीब 5:45 बजे बाइक पर कंप्यूटर कोचिंग के लिए घर से निकला था। रात करीब 8:23 बजे पिता के मोबाइल पर एक राहगीर का फोन आया जिसने बताया कि विकास का एक्सीडेंट हो गया है और उसे हांसी के नागरिक अस्पताल ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही परिवार अस्पताल पहुंचा। परिजनों के अनुसार, हादसा उस समय हुआ जब हांसी की ओर जा रहे एक ट्रक चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अचानक साइड दबा दी। इससे विकास की मोटरसाइकिल ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से घायल को पहले सीएचसी सोरखी और फिर नागरिक अस्पताल हांसी पहुंचाया, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
केस की अगली सुनवाई 5 अगस्त को थी निर्धारित :
परिजनों के अनुसार, विकास का अपनी पत्नी के साथ तलाक का मामला कोर्ट में विचाराधीन था। इस केस की अगली सुनवाई 5 अगस्त को निर्धारित थी लेकिन उससे पहले ही उसकी मौत हो गई। विकास दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता दलबीर सिंह बैंक से सेवानिवृत्त प्रबंधक हैं।