फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Narnaund massacre: Four convicted, 11 acquitted

नारनौंद हत्याकांड : चार दोषी करार, 11 आरोपी बरी

Fri, 17 Jul 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 17 Jul 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Narnaund massacre: Four convicted, 11 acquitted

विज्ञापन
हिसार। नारनौंद कस्बे में वर्ष 2020 में रंजिश के चलते हुए चर्चित हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायाधीश अलका मलिक की अदालत ने वीरवार को चार आरोपियों को दोषी करार दिया है जबकि 11 आरोपियों को बरी कर दिया। दोषी ठहराए गए आरोपियों में नारनौंद निवासी विशाल, राहुल, बालकिशन और जिंदल शामिल हैं। अदालत अब 18 जुलाई को दोषियों को सजा सुनाएगी।
वहीं गीता, रितु, कमलेश, बंटी, नसीब, देवराज, कन्हैया, बलराज, सुरेश, अमन और राजकुमार को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया। मामला 27 सितंबर 2020 को नारनौंद में हुए खूनी संघर्ष से जुड़ा है जिसमें एक युवक की मौत हो गई थी और परिवार के कई सदस्य घायल हो गए थे। इस संबंध में मृतक के भाई एवं वार्ड नंबर-4 निवासी राममेहर की शिकायत पर नारनौंद थाना पुलिस ने 28 सितंबर 2020 को हत्या समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन

शिकायत के अनुसार 27 सितंबर की शाम उसके पुत्र विशाल का फायर ब्रिगेड के पास प्रमोद और राहुल के साथ विवाद हुआ था। इसी रंजिश में रात करीब साढ़े सात बजे आरोपित लाठी, डंडे, गंडासी और चाकू लेकर उनके घर पहुंच गए और हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप था कि हमलावरों ने रामकुमार को घर से बाहर खींचकर गली में ले जाकर हमला किया। बीच-बचाव करने आए हरिचंद, कर्मबीर उर्फ करमु, सचिन उर्फ सोमनाथ और बाला पर भी जानलेवा हमला किया गया। विशाल पुत्र बालकिशन पर रामकुमार के पेट में चाकू मारने, जबकि प्रमोद पुत्र सुरेश और बालकिशन उर्फ मंगत पर गंडासी से सिर पर वार करने का आरोप था।
घायल रामकुमार को पहले नारनौंद सीएचसी फिर हांसी के अस्पताल ले जाया गया। बाद में हिसार रेफर किए जाने के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और सामान्य अस्पताल हांसी में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में चालान पेश किया था। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने चार आरोपियों को दोषी ठहराते हुए सजा पर फैसला सुरक्षित रखा था जिसे अब 18 जुलाई को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed