पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   1523 candidates were transported to the examination centre by roadways buses.

Hisar News: रोडवेज बसों से 1523 परीक्षार्थियों को पहुंचाया केंद्र

Mon, 06 Jul 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 06 Jul 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
1523 candidates were transported to the examination centre by roadways buses.
लोकल अड्डे पर परीक्षा​र्थियों के लिए कतार में लगीं रोडवेज की स्पेशल बसें। संवाद

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट) के दूसरे दिन रविवार को हिसार रोडवेज ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष परिवहन व्यवस्था की। सुबह और शाम की दोनों शिफ्टों के लिए 42 स्पेशल बसें चलाई गईं जिनके माध्यम से 1,523 परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। स्थानीय बस अड्डे पर 10 सहायता काउंटर बनाए गए जहां 35 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। इनमें पांच कर्मचारी हांसी डिपो से बुलाए गए थे।

शाम की शिफ्ट के परीक्षार्थियों को सुविधा देने के लिए ग्रामीण रूट पर चलने वाली 70 नाइट शिफ्ट की बसों का संचालन करीब डेढ़ घंटे विलंब से किया गया ताकि परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थियों को आसानी से अपने गांवों तक पहुंचाया जा सके। परीक्षा समाप्त होने से पहले ही रोडवेज की बसें सभी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचा दी गई थीं। आपात स्थिति के लिए महाप्रबंधक की बोलेरो भी बस अड्डे पर उपलब्ध रही।
विज्ञापन


महिला अभ्यर्थी को समय पर पहुंचाया परीक्षा केंद्र

गोहाना (सोनीपत) निवासी संगीतलता रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हिसार बस अड्डे पहुंचीं। उनका परीक्षा केंद्र चिकनवास के पास था और समय बेहद कम बचा था। स्थिति को देखते हुए ट्रैफिक मैनेजर प्रीतम सिंह ने उन्हें रोडवेज महाप्रबंधक की बोलेरो से परीक्षा केंद्र भिजवाया। वह परीक्षा शुरू होने से लगभग 10 मिनट पहले केंद्र पहुंच गईं और परीक्षा देने से वंचित होने से बच गईं। टीएम प्रीतम सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए थे और शाम की शिफ्ट को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण रूट की नाइट बसों का समय भी बढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed