पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Shyamsukh village's open gym vanished in the bushes, a facility worth millions in bad shape due to lack of maintenance

Hisar News: श्यामसुख गांव की ओपन जिम झाड़ियों में ओझल, देखरेख के अभाव में बदहाल हुई लाखों की सुविधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Shyamsukh village's open gym vanished in the bushes, a facility worth millions in bad shape due to lack of maintenance
श्यामसुख की ओपन जिम के पास उगीं झाड़ियां। 
अग्रोहा। लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए उपलब्ध कराया गया श्यामसुख गांव का ओपन जिम देखरेख के अभाव में बदहाल हो गया है। गोगामेड़ी धाम के पास सामुदायिक केंद्र परिसर में स्थापित जिम के उपकरण चारों ओर उगी झाड़ियों में लगभग छिप चुके हैं जिससे ग्रामीण इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

कुसुम, कमला, सुनीता, सुमन, दर्शना, रोशनी, रेखा ने बताया कि करीब दो वर्ष पहले यहां 10 व्यायाम उपकरण लगाए गए थे। पहले बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग नियमित रूप से व्यायाम करने आते थे लेकिन पिछले कई महीनों से सफाई नहीं होने के कारण तीन-चार फुट ऊंची घास और कंटीली झाड़ियां उग आई हैं। अब उपकरणों का केवल ऊपरी हिस्सा ही दिखाई देता है। बारिश में झाड़ियों में जहरीले जीव-जंतुओं का खतरा बढ़ गया है और उपकरणों में जंग लगने की आशंका भी है।
विज्ञापन

रमेश कुमार, मनोज सिंह, दीपक, राहुल ने ग्राम पंचायत और प्रशासन से ओपन जिम की सफाई कर नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि लोग दोबारा इसका लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
मैंने हाल में ही इस पंचायत का कार्यभार संभाला है। इस कारण मुझे गांव की अधिक जानकारी जानकारी नहीं है। जल्द ही मौका मुआयना कर पार्क की सफाई करवा दी जाएगी। गांव की सभी सार्वजनिक संपत्तियों की समुचित देखभाल भी कराई जाएगी। - चंद्रभान, पंचायत सचिव, श्यामसुख।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed