{"_id":"6a6d038aec7ee4b97a0511a0","slug":"a-grand-milk-anointing-ceremony-will-take-place-tomorrow-using-551-kg-of-pure-cows-milk-hisar-news-c-21-hsr1005-921248-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: गाय के 551 किलो शुद्ध दूध से कल होगा महादुग्धाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: गाय के 551 किलो शुद्ध दूध से कल होगा महादुग्धाभिषेक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। 551 किलो गाय के शुद्ध दूध से बाबा श्याम का महादुग्धाभिषेक रविवार को सेक्टर-14 स्थित राजपूत धर्मशाला में किया जाएगा। श्रीश्याम जागरण ग्रुप समिति की ओर से आयोजित होने वाला यह 19वां श्रीश्याम महादुग्धाभिषेक होगा।
आयोजन में सुबह मंत्रोच्चारण के साथ बाबा श्याम का अभिषेक किया जाएगा। वहीं शाम को भव्य संकीर्तन का आयोजन होगा। समिति के प्रधान राम वर्मा और प्रेस प्रवक्ता श्रीराम सोनी ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि महादुग्धाभिषेक सुबह 6:15 बजे से 11:15 बजे तक चलेगा। इसके बाद गाय के दूध से तैयार ठंडाई का प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि दोपहर 2:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बाबा श्याम का संकीर्तन होगा। इसमें मुजफ्फरनगर से टोनी गोस्वामी, गन्नौर से डॉ. चैन सिंह चंचल और वृंदावन से श्याम लाडली ज्योति सहित कई कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम का संचालन श्रीराम सोनी करेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान वरिष्ठ उपप्रधान धीरज सोनी, धीरज सोनी, सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी रमेश, सेवानिवृत्त एसआई अजय शर्मा, भूषण बंसल, कृष्ण गोयल और दीपक अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
शाही भोग के साथ होगी श्रीश्याम रसोई
शाम 7:30 बजे से श्रीश्याम रसोई की ओर से बाबा श्याम को शाही भोग लगाया जाएगा और इसके बाद प्रसाद का वितरण किया जाएगा। आयोजन में धीरज सोनी और पूनम सोनी मुख्य यजमान रहेंगे। नगर निगम मेयर प्रवीण पोपली और अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ हरियाणा के प्रधान पवन वर्मा मुख्य अतिथि होंगे। समाजसेवी नारायण सर्राफ कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। समिति के प्रेस प्रवक्ता श्रीराम सोनी ने श्रद्धालुओं से आयोजन में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करने की अपील की।