सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A group of inmates in Central Jail Two attacked another group, 8 named

Hisar News: केंद्रीय जेल टू में बंदियो के एक गुट ने दूसरे पर किया हमला, 8 नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
A group of inmates in Central Jail Two attacked another group, 8 named
विज्ञापन
हिसार। केंद्रीय जेल टू में शनिवार को बंदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर हमला कर दिया जिसमें चार बंदी घायल हो गए। आजाद नगर थाने के जांच अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में 8 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

जिला फतेहाबाद के गांव पारता निवासी विष्णु ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह और उसके दोस्त फतेहाबाद के बैजलपुर निवासी पवन, भट्टूकला निवासी मनोज और कंवारी निवासी सुमित जेल में बंद है। 16 मई को उन चारों को बंदी से बाहर निकालकर खेलने निकल रहे थे तभी जेल में बंद विनोद, संदीप, सूर्यकांत, हर्ष, सोनू, रूपेश, कमल और जगीरा ने उन चारों का रास्ता रोककर घेर लिया। इसके बाद इन सभी ने उन पर सुए, टॉपिये, गिलास से बनी कटन के साथ हमला बोल दिया। हमला देखकर जेल के प्रशासन ने बीच बचाव किया। झगड़े मे लगी चोटों के कारण उन्हें इलाज के जिला नागरिक अस्पताल में लाया गया जहां पर अभी उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed