सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Minor on a bullet bike accused of beating the police, police said - a trick to avoid a challan

Hisar News: बुलेट सवार नाबालिग का पुलिस पर पिटाई का आरोप, पुलिस बोली-चालान से बचने का हथकंडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Minor on a bullet bike accused of beating the police, police said - a trick to avoid a challan
नाबालिग के शरीर पर चोट के निशान। 
विज्ञापन
हिसार। सेक्टर 9-11 निवासी एक नाबालिग व उसके परिजनों ने पुलिस वालों पर उसे पीटने का आरोप लगाया है। नाबालिग रविवार को परिजनों के साथ जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाने पहुंचा। वहीं पुलिस का कहना है कि सेक्टरवासियों ने बुलेट बाइक से पटाखे बजाने की शिकायत की थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो नाबालिग बचने के लिए झाड़ियों में छिप गया था। पुलिस ने सिर्फ नाबालिग की बाइक को इंपाउंड कर चालान किया है। मारपीट के आरोप बेबुनियाद है।

जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे नाबालिग के पिता ने बताया कि उसका 16 साल का बेटा 11वीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार शाम को वह बुलेट बाइक से ट्यूशन से घर जा रहा था। अचानक बाइक का साइलेंसर ढीला होकर लटक गया जिससे बाइक की आवाज खराब हो गई। आवाज सुनकर कुछ पुलिस वालों ने उसे रोक लिया। इसके बाद बोलेरो गाड़ी में कुछ पुलिस वाले आए। उन्होंने कहा कि बुलेट से पटाखे बजाता है और उसे डंडे मारे। उसके साथ गाली-गलौज भी किया। इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। पूछताछ में बुलेट चालक ने बताया कि वह नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने उसे छोड़ दिया। नाबालिग के पिता का कहना है कि जब वे इस मामले की शिकायत करने पहुंचे तो पुलिस वालों ने कहा कि वह कोई एफआईआर दर्ज नहीं करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
पूरे सेक्टर में पुलिस को घुमाया
अर्बन एस्टेट थाना इंचार्ज विजयपाल ने बताया कि उनके पास सेक्टर से एक शिकायत आई थी कि एक बुलेट बाइक सवार पटाखे छोड़ता हुआ घूम रहा है। सूचना पर एक राइडर को भेजा गया। काफी देर बाद बुलेट सवार को पकड़ा जा सका। इसी दौरान वह झाड़ियों में गिर गया और वहां बाइक छिपाकर खुद भी छिप गया। पुलिस ने सोचा कि शायद कोई बदमाश है लेकिन बाद में पता चला कि वह 16 साल का किशोर है। इसके बाद बाइक को जब्त कर लिया गया। चालान से बचने के लिए पुलिस पर मारपीट के आरोप लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed