सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A property dealer was stabbed to death in broad daylight by entering the office, five police teams are investigating

Hisar News: दिनदहाड़े ऑफिस में घुस प्रॉपर्टी डीलर की तेजधार हथियारों से वारकर हत्या, पुलिस की पांच टीमें छानबीन में जुटीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
A property dealer was stabbed to death in broad daylight by entering the office, five police teams are investigating
हांसी में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के बाद जांच के लिए पहुंची पुलिस। 
विज्ञापन
हांसी। सेक्टर 6 में मंगलवार सुबह प्रॉपर्टी डीलर और सेवानिवृत्त पंचायत अधिकारी सुभाष मलिक की उनके कार्यालय में तेजधार हथियारों से वारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने गोली भी चलाई, लेकिन वह गर्दन के पास के हिस्से को छूकर निकल गई। मौके से कारतूस का एक खोल बरामद हुआ है। पुलिस ने शक के आधार पर सुभाष के साथ ही काम करने वाले दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया जिन्हें बाद में छोड़ दिया। पुलिस की पांच टीमें प्रॉपर्टी विवाद और आपसी रंजिश से जोड़कर मामले की छानबीन में जुटी हैं।
Trending Videos

पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन ने बताया कि सुभाष मलिक का घर उनके ऑफिस के पास ही है। सुबह करीब 11 बजे पत्नी पुष्पा नाश्ते के लिए उन्हें बुलाने ऑफिस गईं तो सुभाष का लहूलुहान शव देख चिल्लाने लगीं। परिजन उन्हें तत्काल नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर डीएसपी विनोद शंकर, थाना शहर प्रभारी सुखजीत व अपराध शाखा प्रभारी प्रदीप फॉरेंसिक विशेषज्ञ के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल के आसपास लगे चार सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन सभी बंद पाए गए। एक दुकान के बाहर लगे कैमरे में 16 मिनट की रिकॉर्डिंग मिली जिसमें भी कोई साक्ष्य नहीं मिला। सुभाष मलिक के बड़े बेटे और पंचायती राज विभाग में जेई अमन मलिक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। चिकित्सकों के मुताबिक सुभाष मलिक के सिर, चेहरे और हाथों पर तेजधार हथियार से वार के घाव मिले हैं। गर्दन के पास के हिस्से पर गोली के छर्रे लगने के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूध विक्रेता की सूचना पर ऑफिस पहुंची पत्नी
अमन ने बताया कि पिता ने सेवानिवृत्त होने के बाद घर से करीब 50 मीटर दूर माया प्रॉपर्टी नाम से ऑफिस खोला था। वे हर दिन चाय पीने के बाद सुबह 7 बजे कार्यालय जाते थे और वहां से दूध लेकर वापस घर आते थे। आज सुबह दूध विक्रेता का मां के पास फोन आया कि सुभाष दूध लेने नहीं पहुंचे हैं। इस पर वह पिता को देखने और नाश्ते के लिए बुलाने ऑफिस पहुंचींं। वहां देखा कि पिता लहूलुहान पड़े थे। अमन ने बताया कि वे तीन भाई हैं और सभी सरकारी सेवा में हैं।
----
परिजनों के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। डीएसपी की अगुवाई में पांच टीमें हर एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। मौके से गोली का एक खोल बरामद हुआ है। - अमित यशवर्धन, पुलिस अधीक्षक
--------------------------------------
साइड स्टोरी
हैडिंग......गोली से नहीं गई जान तो तेजधार हथियारों से किए एक दर्जन वार
- हमलावरों ने एक ही गोली चलाई जो गर्दन के पास के हिस्से को छूकर निकली, छर्रे लगने के निशान मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
हांसी। प्रॉपर्टी डीलर सुभाष मलिक की हत्या मामले की जांच में सामने आया है कि गोली के केवल छूकर निकलने के बाद हमलावरों ने उनके सिर, चेहरे व हाथों पर तेजधार हथियारों से 12 बार वार किए। अधिक खून बह जाने के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने 315 बोर की पिस्तौल का एक खोल बरामद किया है। सुभाष के गले में पहनी सोने की चेन गायब है। फॉरेंसिक जांच में सुभाष मलिक की गर्दन के पास के हिस्से पर छर्रे लगने के निशान मिले हैं। बेटे अमन ने बताया कि उनके पिता दो दिन पहले एक पंचायत में शामिल हुए थे। दो व्यक्तियों का आपस में दस लाख रुपये का लेन देन का मामला था। पंचायत में रजामंदी हो गई थी। उनकी किसी से रंजिश नहीं थी।
विधायक के समर्थक रहे हैं सुभाष
सुभाष मलिक विधायक विनोद भयाना के लंबे समय से समर्थक रहे हैं। घटना के समय विधायक चंडीगढ़ में थे। बेटे साहिल भयाना और भाजपा नेता राजपाल यादव पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे। व्यापारी नेता प्रवीन तायल, बजरंग बंसल, राजीव शर्मा, दिनेश भुटानी और सब्जी मंडी एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल चावला सहित बड़ी संख्या में लोग नागरिक अस्पताल पहुंचे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों ने शाम सात बजे काठ मंडी स्थित स्वर्ग आश्रम में सुभाष मलिका अंतिम संस्कार कर दिया।
----
सुभाष मलिक की हत्या निंदनीय है। हरियाणा में लूटपाट, फिरौती, हत्या व रंगदारी की वारदात पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। सरकार को व्यापारी, उद्योगपति व आम जनता की जान माल की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध करने चाहिए।- बजरंग गर्ग, प्रांतीय अध्यक्ष, हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल
-----

जिले में जगह-जगह पर पुलिस तैनात रहती है फिर भी अपराधी इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देने में सफल हो गए। यह कानून व्यवस्था पर सवाल उठाता है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाना चाहिए। - प्रवीन तायल, प्रधान, हांसी व्यापार मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed