{"_id":"698239540b3b3775c9050753","slug":"abhay-chautala-said-if-the-pensions-of-75000-elderly-are-not-restored-there-will-be-a-protest-in-panchkula-on-february-20-hisar-news-c-21-hsr1020-804283-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: अभय चौटाला बोले- 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन बहाल नहीं हुई तो 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: अभय चौटाला बोले- 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन बहाल नहीं हुई तो 20 फरवरी को पंचकूला में प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में करीब 75 हजार बुजुर्गों की पेंशन काट दी गई है। यदि नवंबर 2026 से सभी पात्र बुजुर्गों को 3200 रुपये प्रतिमाह बुढ़ापा पेंशन नहीं दी गई तो पार्टी 20 फरवरी को पंचकूला में राज्यस्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगी। सरकार की नीतियों से बुजुर्ग, किसान और युवा तीनों वर्ग परेशान हैं।
हिसार स्थित ताऊ देवी लाल सदन में मंगलवार को आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अभय चौटाला ने कहा कि अगस्त-सितंबर 2025 में खराब हुई फसलों का मुआवजा अभी तक किसानों को नहीं मिला है, जबकि रबी सीजन में किसानों को डीएपी और यूरिया की भी भारी किल्लत झेलनी पड़ रही है। इन सभी मुद्दों को लेकर इनेलो गांव-गांव और जिले-जिले में आंदोलन तेज करेगी।
उन्होंने कहा कि जननायक चौधरी देवीलाल द्वारा बुजुर्गों के सम्मान और स्वाभिमान के लिए शुरू की गई बुढ़ापा पेंशन योजना को मौजूदा सरकार ने आय सीमा और जटिल नियमों के नाम पर कमजोर कर दिया है। इससे बड़ी संख्या में पात्र बुजुर्ग पेंशन से वंचित हो गए हैं। युवाओं में पार्टी को लेकर बढ़ता उत्साह प्रदेश में होने वाले राजनीतिक परिवर्तन का संकेत है। इनेलो युवाओं को रोजगार दिलाने और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने के लिए ठोस रणनीति के साथ आगे बढ़ रही है।
पर्यावरण संरक्षण के नाम पर चल रहे भूमि विवादों पर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि जिस तरह राजस्थान में सोलर प्रोजेक्ट्स के नाम पर किसानों की जमीनों को संकट में डाला गया, वैसी ही स्थिति हरियाणा में भी बनाई जा रही है। इनेलो किसानों की उपजाऊ भूमि को कॉर्पोरेट घरानों को सौंपने के किसी भी प्रयास का पुरजोर विरोध करेगी।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष राम पाल माजरा, पूर्व मंत्री सम्पत सिंह, पूर्व मंत्री शेर सिंह बड़सामी, डबवाली विधायक आदित्य सिंह चौटाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला, राष्ट्रीय संगठन सचिव उम्मेद सिंह लोहान, प्रकाश भारती, जसबीर सिंह ढिल्लों, सतबीर सिंह सिसाय और जिला प्रवक्ता विनोद कसवां एडवोकेट मौजूद रहे।
Trending Videos