सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Abhay will raise his voice in support of the farmers in Hansi on 13th.

Hisar News: किसानों के समर्थन में 13 को हांसी में आवाज उठाएंगे अभय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Abhay will raise his voice in support of the farmers in Hansi on 13th.
विज्ञापन
नारनौंद। अनाज मंडी में लागू किए गए कथित नए नियमों के विरोध में इनेलो ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। पार्टी के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला 13 अप्रैल को हांसी की अनाज मंडी में पहुंचकर किसानों के समर्थन में आवाज उठाएंगे। यह जानकारी अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राष्ट्रीय संगठन सचिव उमेद सिंह लोहान ने दी। इस दौरान अनाज मंडी के गेट पर किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए किसान कष्ट निवारण केंद्र का शुभारंभ भी किया।
Trending Videos

लोहान ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार लगातार किसान और मजदूर विरोधी नीतियां बनाकर पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा लागू की गई नई व्यवस्थाओं के तहत किसानों को बायोमेट्रिक हाजिरी और गेट पास जैसी प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ रहा है। इससे उन्हें अनावश्यक परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोहान ने कहा कि किसान जब अपनी मेहनत की फसल लेकर मंडी में आता है तो उसे सम्मान और सुविधा मिलनी चाहिए लेकिन वर्तमान सरकार उसे परेशान करने का काम कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इनेलो किसानों के हकों की लड़ाई मजबूती से लड़ेगी और इसके लिए व्यापक स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
इस अवसर पर जिला प्रधान विजय जैन, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष महावीर डाटा, एडवोकेट दयानंद बुडाना, राजेश बिल्लू, शमशेर नाड़ा, रमेश खानपुर, आशीष बेरवाल, सुनील दलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed