{"_id":"69d9539c7f0db7a56e0b1708","slug":"salasar-assault-case-complaint-will-be-given-to-sp-dc-today-hisar-news-c-21-hsr1020-847497-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: सालासर मारपीट प्रकरण, एसपी-डीसी को आज देंगे शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: सालासर मारपीट प्रकरण, एसपी-डीसी को आज देंगे शिकायत
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सालासर धाम में हिसार वासी संजय और उनके परिवारजनों से मारपीट और बदसलूकी के मामले में विरोध जताने के लिए 21 सदस्यीय कमेटी ने शुक्रवार को बैठक की। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि शनिवार को कमेटी के सदस्य एसपी और डीसी से मिलकर सालासर धाम ट्रस्ट के संचालकों और बाउंसरों के खिलाफ शिकायत देंगे। इसके साथ ही 14 अप्रैल को नागोरी गेट पर सुबह 11 बजे से 1 बजे तक हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा।
कमेटी के सदस्य राजेंद्र चुटानी ने बताया कि संजय के परिवार की महिलाओं से मारपीट के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी। इसके साथ ही हरियाणा, राजस्थान और केंद्र सरकार को पत्र भेजकर इस घटनाक्रम से अवगत कराया जाएगा। सरकार से अनुरोध किया जाएगा कि इस तरह की गुंडागर्दी करने वाले परिवारों के कब्जे से धार्मिक संस्थानों को मुक्त कराया जाए और इन्हें श्राइन बोर्ड के तहत चलाया जाए। इस रकम का उपयोग समाज की भलाई में किया जाए।
राजेंद्र चुटानी ने यह भी कहा कि यदि प्रशासन ने सख्त कदम नहीं उठाया तो 14 अप्रैल को नागोरी गेट पर हनुमान चालीसा पाठ के बाद कमेटी एक दिन निर्धारित कर सैकड़ों गाड़ियों का काफिला बनाकर सालासर धाम जाकर धरना देगी और बालाजी महाराज के दर्शन करेगी। इस मामले में राजस्थान और आसपास के कई शहरों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं लेकिन वे इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
Trending Videos