{"_id":"69d9524b54855188f00f1048","slug":"shrimad-bhagwat-katha-begins-at-shiva-temple-with-kalash-procession-hisar-news-c-21-hsr1020-847721-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कलश शोभायात्रा के साथ शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कलश शोभायात्रा के साथ शिव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन
हिसार के सेक्टर 9-11 में स्थित शिव मंदिर में हवन करते श्रद्धालु।
विज्ञापन
हिसार। अखिल भारतीय गोदा हरिदेव सेवा संस्थान एवं श्रीमद्भागवत कथा आयोजक मंडल की ओर से सेक्टर 9-11 स्थित शिव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा की शुरुआत शुक्रवार को कलश शोभायात्रा के साथ हुई।
पीले और लाल वस्त्र धारण किए मातृशक्ति ने आम के पत्तों और नारियल से सुसज्जित कलश सिर पर रखकर विभिन्न क्षेत्रों में शोभायात्रा निकाली। इस यात्रा का मार्गदर्शन वृंदावन से पधारे जगतगुरु रामानुजाचार्य त्रिदंडी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज ने किया। पूजा-अर्चना के बाद यात्रा पूरी विधि-विधान से शिव मंदिर तक पहुंची, इस दौरान क्षेत्र में जय श्री कृष्ण और बिहारी लाल के जयकारे गूंजते रहे।
आयोजन समिति के सदस्य सुरेश कुमार गोयल ने बताया कि कथा 16 अप्रैल तक रोज़ दोपहर 3 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगी। त्रिदंडी स्वामी सुदर्शनाचार्य महाराज कथा सुनाएंगे। 17 अप्रैल को हवन, पूर्णाहुति और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
आचार्य शिवनारायण ने बताया कि कथा में शुकदेव के आगमन, भरत चरित्र, प्रह्लाद चरित्र, भगवान की बाल लीलाएं, गोवर्धन पूजा, सुदामा चरित्र, कंस वध, गोपी-उद्धव संवाद, रुक्मणी विवाह और कृष्ण जन्म के प्रसंगों पर प्रकाश डाला जाएगा। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य विक्रम जिंदल, संजीव मित्तल, सुशांत भारद्वाज, रमेश गोयल, निरंजन गर्ग, राजेश गर्ग और रजनीश त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।
Trending Videos