{"_id":"6a6d03ca531ba26e470d9fbc","slug":"auto-overturns-while-trying-to-save-a-dog-woman-dies-hisar-news-c-21-hsr1005-921590-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटा ऑटो, महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार। सेक्टर 1-4 क्षेत्र में वीरवार देर रात कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो पलटने से उसमें सवार 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई जबकि चार अन्य घायल हो गए। घायलों में एक महिला की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
पुलिस ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। एचटीएम थाना प्रभारी विकास ने बताया कि मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई है।
भारत नगर निवासी ऑटो चालक राजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी लक्ष्मी और अन्य लोगों के साथ विद्युत नगर में एक सेवानिवृत्ति समारोह में खाना बनाने गए थे। रात करीब साढ़े 11 बजे लौटते समय सेक्टर 1-4 में अचानक एक कुत्ता ऑटो के सामने आ गया। उसे बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में लक्ष्मी ऑटो के नीचे दब गई। गंभीर हालत में उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में राजेंद्र, पूजा, कविता और सरोज भी घायल हुए। इनमें सरोज की हालत गंभीर होने पर उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।