पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Bainiwal Khap's platform and building will be constructed at a cost of Rs 7 crore in Dhaad

Hisar News: 7 करोड़ से बनेगा बैनीवाल खाप का चबूतरा व भवन

Mon, 29 Jun 2026 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Mon, 29 Jun 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Bainiwal Khap's platform and building will be constructed at a cost of Rs 7 crore in Dhaad
बरवाला। अखिल भारतीय बैनीवाल खाप की आम बैठक रविवार को शहर की अनाज मंडी में स्थित किसान विश्राम भवन में हुई। इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि तहसील क्षेत्र के गांव ढाड में 2 एकड़ भूमि पर अखिल भारतीय बैनीवाल खाप का आधुनिक चबूतरा और बैनीवाल भवन बनाया जाएगा। इस योजना करीब 7 करोड़ रुपयाें की लागत आएगी। यह करीब 3 साल में बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रांतीय प्रधान भरत सिंह बैनीवाल ने बताया कि यह चबूतरा पूरी तरह डिजिटल होगा। इसके लिए गांव ढाड के बैनीवाल गौत्र के लोगों ने बिना किसी कीमत के 2 एकड़ जमीन दान दी है जिसके लिए खाप पंचायत ने गांव के बेनीवालाें का आभार जताया।
विज्ञापन


नेताओं ने कहा कि किसी भी खाप का चबूतरा उस खाप की पहचान और गरिमा का प्रतीक होता है। ढाड गांव में बनने वाला यह चबूतरा केवल बैठकों तक सीमित नहीं रहेगा। यहां समाज की भलाई और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। विद्यार्थियों के लिए आधुनिक पुस्तकालय भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवन को ढाड गांव की 36 बिरादरी के गरीब परिवारों और आसपास के गांवों के लोगों को शादी-विवाह और अन्य कार्यक्रमों के लिए नाममात्र शुल्क पर उपलब्ध कराया जाएगा। यह चबूतरा पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान और दिल्ली के बीच आपसी भाईचारा बढ़ाने में मददगार होगा। चबूतरे के निर्माण के लिए बैठक में ही बेनीवाल गाेत्र के लाेगाें ने बड़ी मात्रा में राशि देने की घाेषणा की।


खाप के प्रांतीय महासचिव अनिल बैनीवाल समालखा ने संचालन किया। इस माैके पर फूल कुमार बैनीवाल करमगढ़, सुरजीत बैनीवाल, सुभाष बेनीवाल, रामफल बुड्ढाखेड़ा, राजकुमार बैनीवाल , लक्ष्मण बैनीवाल, डॉ. दलवीर सिंह, डॉ. शमशेर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed