{"_id":"6a417aa3b6efae28db0944f6","slug":"farmers-will-have-to-become-entrepreneurs-not-producers-rana-hisar-news-c-21-hsr1005-900098-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को उत्पादक नहीं, उद्यमी बनना होगा : राणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को उत्पादक नहीं, उद्यमी बनना होगा : राणा
Mon, 29 Jun 2026 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Mon, 29 Jun 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
हिसार-दिल्ली हाईवे पर बनाया गया गुड़ कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा को भेंट करते विक्रम सिंधु व अन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौंद। प्रदेश के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा का कहना है कि किसानों को उत्पादक नहीं, उद्यमी बनना होगा। वह मय्यड़ टोल के पास जैविक किसानों की दुकान के नाम से प्राकृतिक उत्पादों का बिक्री केंद्र के उद्घाटन पर बतौर मुख्य अतिथि बोले रहे थे।
कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके) सदलपुर के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में यह खोला गया है। जहरमुक्त खेती अभियान खांडा खेड़ी के संयोजक विक्रम सिंधु ने उनका स्वागत किया। किसानों की पहल की सराहना करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि युवा केवल सरकारी नौकरियों पर निर्भर न रहें बल्कि कृषि आधारित स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बनें। केंद्र और राज्य सरकार कृषि उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जिनमें पीएमईजीपी, पीएमएफएमई, एफपीओ, कॉमन फैसिलिटी सेंटर, जायका और राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं शामिल हैं।
उन्होंने प्राकृतिक रूप से तैयार गुड़, शक्कर, शहद और देसी घी भी खरीदकर किसानों का उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के ओएसडी पवन चौधरी, कृषि उपकरण निर्माता परविंद लोहान, जहरमुक्त खेती अभियान खांडा खेड़ी के संयोजक विक्रम सिंधु, प्राकृतिक किसान राजबीर साहू, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।